पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव
परिहार थाना क्षेत्र के बारा - सुतिहारा गांव के बीच मरहा नदी के किनारे रविवार की शाम एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 11:42 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 11:42 PM (IST)
सीतामढ़ी । परिहार थाना क्षेत्र के बारा - सुतिहारा गांव के बीच मरहा नदी के किनारे रविवार की शाम एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। इसकी खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लगता है। वैसे अन्य बिदु से भी मामले की जांच की जा रही है। मृतक का उम्र लगभग 35 साल बताया जा रहा है। वह चेक शर्ट एवं भूरे रंग का पैंट पहने हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें