विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की पहली खेप पहुंची, अस्पताल और छात्रावास को मिली राहत

By Amit Saurav Edited By: Ajit kumar
Published: Fri, 13 Mar 2026 07:37 PM (IST)

LPG Supply Bihar: सीतामढ़ी में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की अस्थायी आपूर्ति बंद होने के बाद पहली खेप पहुंची है। जिलाधिकारी ...और पढ़ें

Gas Shortage Bihar: रेस्टोरेंट व ढाबा मालिकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उन्हें भी आपूर्ति शुरू की जाएगी। फाइल फोटो

Gas Shortage Bihar: रेस्टोरेंट व ढाबा मालिकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उन्हें भी आपूर्ति शुरू की जाएगी। फाइल फोटो 

HighLights

  1. व्यावसायिक गैस सिलेंडर की पहली खेप सीतामढ़ी पहुंची।

  2. जिलाधिकारी के निर्देश पर अस्पताल, छात्रावासों को प्राथमिकता।

  3. छोटे व्यवसायी प्रभावित, कोयले की कीमतें बढ़ीं।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Commercial LPG News: जिले में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बीच शुक्रवार को इसकी पहली खेप पहुंची। जिला प्रशासन के निर्देश पर आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को सीमित संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं।

जिलाधिकारी ऋची पांडेय के निर्देश पर स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को प्रभावित होने से बचाने के लिए इन संस्थानों में कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। शुक्रवार को जिले के पुनौरा स्थित चंद्रा इंडेन गैस एजेंसी को 96 कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए गए।

एजेंसी संचालक संजय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के अनुरोध पर आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए कंपनी ने विशेष मांग पर यह सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं। इन सिलेंडरों को पुलिस लाइन और बखरी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय के छात्रावास को आपूर्ति की गई है।

13SAR_M_36_13032026_321.JPG

बाजार में दिखने लगा असर

कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब बाजार में भी दिखने लगा है। कई छोटे व्यवसायियों का कामकाज प्रभावित हो गया है। ठेला लगाकर फास्ट फूड बेचने वाले कई दुकानदारों को दुकान बंद करनी पड़ी है।

कई होटल संचालक गैस की कमी के कारण अब कोयले के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। होटल संचालक सुजीत कुमार ने बताया कि गैस की किल्लत के कारण फिलहाल कोयले से ही काम चलाना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि कोयले की कीमत में भी बढ़ोतरी हो गई है। पहले कोयला करीब 2000 रुपये प्रति क्विंटल मिलता था, जो अब बढ़कर लगभग 2500 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इससे छोटे व्यवसायियों और होटल संचालकों की परेशानी और बढ़ गई है।