विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में चैती छठ का समापन, व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Published: Wed, 25 Mar 2026 08:35 AM (IST)

सीतामढ़ी के कई इलाकों में चैती छठ का अंतिम दिन बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। छठ व्रती महिलाओं ने सुबह ...और पढ़ें

नेपाल सीमावर्ती सोनबरसा में भगवान भास्कर को अर्घ्य देती छठ व्रती

नेपाल सीमावर्ती सोनबरसा में भगवान भास्कर को अर्घ्य देती छठ व्रती

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। सीतामढ़ी के कई इलाकों में चैती छठ अंतिम दिन बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह होते ही छठ घाट पर महिलाएं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित की।

Sitamarhi News

छठी व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य 

chhath

सीतामढ़ी के मेजरगंज में नदी किनारे उदयाचलगामी भगवान भास्कर की पूजा करते हुए अर्घ्य अर्पित की। साथ ही भारत-नेपाल सीमा की सीमा पर बसे सोनबरसा इलाके में भी छठी व्रती महिलाएं सुबह होते ही भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित की। इस दौरान पूरे इलाके में आस्था, उत्साह और छठ गीतों की गूंज सुनाई दी।

chhath puja

(मेजरगंज में नदी किनारे उदयाचलगामी भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करती छठ व्रती)

पटना एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायदा

इसके अलावा, राजधानी पटना में भी छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालु और व्रती महिलाएं उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित की। इस दौरान पटना शहर के एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्ता का जायजा लिया है।

उन्होंने कहा कि आज छठ के दिन किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही कहा कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है।