कलश स्थापन के साथ चैत नवरात्र शुरू
कलश शोभा यात्रा के साथ चैत नवरात्र पूजा का शुभारंभ रविवार को हो गया।
सीतामढ़ी। कलश शोभा यात्रा के साथ चैत नवरात्र पूजा का शुभारंभ रविवार को हो गया। चैत नवरात्र शुरू होते ही दुर्गासप्तशती के पाठ से इलाका भक्तिमय हो गया। डुमरा स्थित विश्वनाथपुर आजाद चौक नेहाल चैती दुर्गापूजा समिति द्वारा 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में हाथी, घोड़ा भी शामिल थे। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना था। कलश शोभा यात्रा पूजा स्थल से कैलाशपुरी होते चंडीधाम होते, उतरवाहिनी लखनदेई नदी से जल भर कर जज कोठी, डुमरा थाना मर्यादा पथ-विश्वनाथपुर गांव होते हुए पूजा स्थल पर पहुंची। इस दौरान माता के जयकारा एवं मंचेच्चार से इलाका भक्तिमय हो गया। पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज झा, उपाध्यक्ष मंजय यादव, कोषाध्यक्ष अमरजीत यादव, सचिव राजेश यादव एवं कार्यकारी सदस्य धर्मनाथ यादव ने बताया 9 दिन पूरे निष्ठा से पूजा समिति के सदस्य द्वारा माता की अराधना किया जाएगा। वही, बनारस के आचार्य द्वारा माता की पूजा कराई।