Move to Jagran APP

मनाएं इको फ्रेंडली दीपावली

प्रदूषण अब विश्व स्तर की समस्या बन कर सामने आई है। विश्व के तमाम देश पर्यावरण की रक्षा के अभियान में लग गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 12:27 AM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 12:27 AM (IST)
मनाएं इको फ्रेंडली दीपावली
मनाएं इको फ्रेंडली दीपावली

सीतामढ़ी । प्रदूषण अब विश्व स्तर की समस्या बन कर सामने आई है। विश्व के तमाम देश पर्यावरण की रक्षा के अभियान में लग गए हैं। इसके उपायों पर चर्चा हो रही है। जबकि, हम सब अब भी अनजान बने हुए हैं। खास कर दीपों के उत्सव दीपावली के उत्साह में हम पटाखा फोड़ कर व केरोसिन तेल का दीया जला कर इलाके को प्रदूषित कर रहे हैं। दीपावली के उत्साह में हम पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति ध्यान नहीं देते। इस कारण हमारा वातावरण प्रदूषित होता है। प्रदूषण से हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है। दैनिक जागरण द्वारा दीपावली को प्रदूषणमुक्त बना कर मनाने की पहल की जा रही है। इस कड़ी में चिकित्सक डॉ. आलोक कुमार और पूर्व सैनिक आशुतोष कुमार शाही ने लोगों से इको फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील की है। :- डॉ. आलोक कुमार, चिकित्सक : प्रदूषण मुक्त वातावरण में ही स्वस्थ शरीर की परिकल्पना की जा सकती है। दीपावली के अवसर पर हम उत्साह में केरोसिन का दीया जलाकर और पटाखे फोड़कर वातावरण को प्रदूषित करते हैं। हमें दीपावली में घी और सरसों के दीये जलाकर अपना उत्साह प्रदर्शित करना चाहिए। दीया के साथ ही बिजली बत्ती जलाकर भी हम इलाके को रौशन कर सकते हैं। आशुतोष कुमार शाही पूर्व सैनिक: वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। खास कर दीपावली के अवसर पर इलाके को प्रदूषण मुक्त रखना हमारा कर्तव्य भी है। दीपावली के दिन हम पर्यावरण के उदासीन हो जाते हैं। ऐसे में मैं दीपावली के अवसर पर लोगों से अपील करता हूं कि लोग प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं। सरसों तेल का दीप जलाएं। पटाखों से परहेज करें। इको फ्रेंडली दीपावली मना कर ही हम पर्यावरण को बचा सकते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.