Move to Jagran APP

जनादेश के अपमान के विरोध में भाजपा उतरी सड़क पर, किया प्रदर्शन

सीतामढ़ी। नीतीश कुमार द्वारा किए गए जनादेश के अपमान के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 12:37 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 12:37 AM (IST)
जनादेश के अपमान के विरोध में भाजपा उतरी सड़क पर, किया प्रदर्शन
जनादेश के अपमान के विरोध में भाजपा उतरी सड़क पर, किया प्रदर्शन

सीतामढ़ी। नीतीश कुमार द्वारा किए गए जनादेश के अपमान के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय डुमरा स्थित आंबेडकर स्थल पर धरना दिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह और संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण गोप ने किया। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर पलटी मार दी।जनादेश का अपमान किया जनता से धोखा दिया। मुख्य अतिथि पूर्व भू राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटू कुमार हैं। पलटने की आदत है। कुर्सी कुमार को जब भी मौका मिलता है बदल जाते हैं। विधानसभा के चुनाव में जनता के जनादेश का अपमान नीतीश कुमार ने किया है। वे पीएम का ख्वाब देखते हैं जबकि सीएम के लायक भी नहीं हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी स्वयं से पूर्ण बहुमत की सरकार बिहार में बनाएगी। संगठन के सभी कार्यकर्ता सभी पदाधिकारी एवं सभी प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और लाभुकों को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे।

भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कोई नहीं है। इसलिए 2024 का लोकसभा चुनाव पूर्ण बहुमत के साथ जीतेंगे। जो जनता के आदेश और जनाधार का अपमान करें जनता उसको सबक सिखाती है और बिहार की जनता नीतीश कुमार को सबक सिखाएगी। परिहार विधायक गायत्री देवी ने कहा नीतीश कुमार अवसरवादी हैं। मौका देखकर पलट जाते हैं। जिसने उनको पलटू चाचा कहा उसी महागठबंधन में जाकर सरकार बना लिए।सृजन घोटाला,बालगृह कांड सब जनता को याद है। बथनाहा विधायक अनिल कुमार ने कहा भारत के प्रधानमंत्री विश्व के नेता हैं उनके नेतृत्व में गरीबों को योजना का लाभ मिला है। देश सशक्त और मजबूत बना है। बिहार में जंगल राज का पार्ट 3 शुरू हो गया है और एक दिन में सात-सात हत्याएं हो रही है। विधायक मोतीलाल प्रसाद ने कहा नीतीश कुमार शुरू से ही पलटने वाले नेता है। भाजपा गठबंधन धर्म का निर्वहन करते हुए कम सीट वाले जदयू को मुख्यमंत्री बनाया और ज्यादा सीट होते हुए भी उनको समर्थन दिया। लेकिन नीतीश कुमार किसी भी मंत्री या विधायक की बात नहीं सुनते थे। धरना- प्रदर्शन में पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधायक राम नरेश यादव,पूर्व विधायक नगीना देवी, पूर्व विधान पार्षद बैद्यनाथ प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो उमेश चन्द्र झा,आशुतोष शंकर सिंह, प्रभात मिश्रा, जिला प्रभारी विवेक कुमार, महामंत्री नंद किशोर सिंह, अरुण गोप, बेबी नम्रता, महामंत्री आशुतोष कुशवाहा, मीडिया प्रभारी प्रभारी आग्नेय कुमार,राहुल शांडिल्य, उपाध्यक्ष दिनकर पंडित, शिव शंकर प्रसाद, विभा ठाकुर, जिलामंत्री चुनचुन सिंह, श्रीकान्त सिंह बबलू, पल्लवी प्रियदर्शिनी, राम नारायण राम, राहुल रणवीर आनंद, सुनील व्याहुत,देवेश कुमार,प्रिस तिवारी,अवनिष कुमार, एवं रामाधार महतो, माधवेन्द्र सिंह,दिलीप झा,हरिकिशोर साह,जय किशोर साह, सुनील पासवान, देवेश शरण,चंदेश्वर पूर्वे, अनिल कुमार आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.