विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में सावन पूजा का प्रसाद खाने से चार की तबीयत बिगड़ी, तीन वर्षीय बच्ची की मौत

Published: Thu, 20 Aug 2026 08:26 PM (GMT+05:30)

सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में सावन पूजा का प्रसाद खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार पड़ ...और पढ़ें

सदर अस्पताल में भर्ती समुद्री देवी। फोटो सौ. जागरण

सदर अस्पताल में भर्ती समुद्री देवी। फोटो सौ. जागरण

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Prasad Incident: डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा गांव में बुधवार को प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

इनमें तीन वर्षीय साक्षी कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य बीमार लोगों का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

खीर खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

बताया गया कि बुधवार को घर के बगल में एक व्यक्ति के यहां सावन पूजा के अवसर पर प्रसाद के रूप में खीर बनाई गई थी।

प्रसाद खाने के बाद स्व. जागेश्वर राय की पत्नी समुद्री देवी, बहू आरती कुमारी (26), आठ वर्षीय पोती प्रिया कुमारी और तीन वर्षीय साक्षी कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साक्षी को रात से ही उल्टी होने लगी, जबकि परिवार के अन्य लोगों की तबीयत सुबह खराब हुई।

sitamarhi prasad eating child death 1

स्वजन सभी को इलाज के लिए डुमरा पीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर गुरुवार को सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल पहुंचने के बाद समुद्री देवी को आइसीयू में भर्ती कराया गया, जबकि आरती कुमारी का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।

निजी क्लीनिक में बच्ची की मौत

तीन वर्षीय साक्षी कुमारी को स्वजन डुमरा स्थित एक निजी क्लीनिक में ले गए। वहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। गुरुवार शाम स्वजन बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉ. कुणाल शंकर ने बताया कि स्वजन के अनुसार प्रसाद खाने के बाद बच्ची समेत चार लोगों की तबीयत बिगड़ी थी। बच्ची की मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस को नहीं मिली सूचना

डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तीन अन्य बीमार लोगों का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है।