विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में जीविका दीदी राम सोमारी को मिला सुधा बिक्री केंद्र, डीएम तनय सुल्तानिया ने किया उद्घाटन

Published: Tue, 01 Sep 2026 08:25 PM (GMT+05:30)

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक नए जीविका सुधा बिक्री ...और पढ़ें

केंद्र का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया। फोटो: जागरण

केंद्र का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया। फोटो: जागरण

HighLights

  1. डुमरा प्रखंड में नया जीविका सुधा बिक्री केंद्र खुला।

  2. डीएम तनय सुल्तानिया ने केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।

  3. राम सोमारी देवी को मिला स्वरोजगार का सुनहरा अवसर।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Jeevika News: जिले के डुमरा प्रखंड अंतर्गत भू भैरव पंचायत में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत नए ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ की शुरुआत की गई है। इस केंद्र का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा किया गया।

स्वरोजगार को बढ़ावा देने की इस सरकारी पहल के तहत ‘कमल’ जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी राम सोमारी देवी को बिक्री केंद्र संचालन का अवसर दिया गया है।

सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम

उद्घाटन के अवसर पर डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए रोजगार के बेहतर अवसर देना है। उन्होंने कहा कि यदि जीविका दीदियों की उद्यमशीलता को उचित बाजार मिले तो वे परिवार की मजबूती के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन भी कर सकती हैं।

डीएम ने जीविका दीदी को बिक्री केंद्र के सफल संचालन की शुभकामनाएं देते हुए गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर ग्राहक सेवा सुनिश्चित करने की सलाह दी।

पंचायत स्तर पर विस्तार

डीपीएम जीविका ने जानकारी दी कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिले की 205 पंचायतों में इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह और निर्धन वर्ग की महिलाओं को दुकान अथवा छोटे उद्यम स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता और रिवॉल्विंग फंड मिलता है।

चयनित लाभार्थियों को व्यवसाय और प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा तकनीकी व व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ पारदर्शी कम्प्यूटरीकृत व्यवस्था से चुना जाता है।