बिहार में राशन कार्ड के लिए नया नियम लागू, बनने से पहले ही ई केवाईसी कराना अनिवार्य
Bihar Ration Card Rules: बिहार में अब नया राशन कार्ड बनवाने से पहले आवेदकों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। यह ...और पढ़ें

डीलर के पास मौजूद ई-पॉस से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
HighLights
नया राशन कार्ड बनवाने से पहले ई-केवाईसी अनिवार्य।
जनवितरण प्रणाली डीलर के पास ई-पॉस मशीन से होगा।
आधार कार्ड साथ ले जाना होगा, प्रक्रिया में तेजी लाएं।
संवाद सहयोगी, परिहार (सीतामढ़ी)। Bihar Ration Card E KYC: बिहार में नया राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार, अब नया राशन कार्ड बनने से पहले आवेदकों को ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य होगा।
ई-केवाईसी के बाद बनेगा कार्ड
आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में आवश्यक सूचना जारी की है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार सोनी ने बताया कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद ही संबंधित आवेदक का नया राशन कार्ड जारी किया जाएगा।
डीलर के पास जाना होगा
आवेदकों को अपने संबंधित जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता के पास जाना होगा। डीलर के पास मौजूद ई-पॉस (e-PoS) मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
साथ लाएं आधार कार्ड
प्रखंड आपूर्ति अधिकारी ने आवेदकों से अपील की है कि वे अपना आधार कार्ड लेकर डीलर के पास पहुंचें। आधार सत्यापन के जरिए ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
प्रक्रिया में तेजी लाने की अपील
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन आवेदकों का ई-केवाईसी लंबित रहेगा, उनके राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। इसलिए सभी आवेदक समय रहते इस अनिवार्य प्रक्रिया को पूरा करा लें।
