विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी के बैरगनिया के शातिर बदमाश को एसटीएफ ने हाजीपुर से दबोचा, मोबाइल और नकदी बरामद

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:10 PM (IST)

राज्य विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने सीतामढ़ी के बैरगनिया के शातिर बदमाश संजय कुमार सहनी को हाजीपुर जंक्शन से गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसटीएफ ने हाजीपुर से कुख्यात बदमाश संजय सहनी को पकड़ा।

  2. बदमाश के पास से मोबाइल फोन और 4200 रुपये मिले।

  3. संजय सहनी पर बैरगनिया समेत कई थानों में मामले दर्ज।

संवाद सहयोगी, बैरगनिया (सीतामढ़ी)। Sitamarhi Bairgania Criminal Arrest: राज्य विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की विशेष टीम ने सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश संजय कुमार सहनी को हाजीपुर जंक्शन के पास से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ ने उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

संजय कुमार सहनी बैरगनिया थाना क्षेत्र के मधुछपरा वार्ड नंबर 10 निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण सहनी का पुत्र है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और 4200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को जब्त कर लिया है।

केला बागान में छापेमारी

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरि ने बताया कि 12 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर लालबकेया नदी के किनारे स्थित केला बागान में छापेमारी की गई थी।

पुलिस के पहुंचने पर वहां बैठे कुछ बदमाश भागने लगे, जो बड़े अपराध की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने पीछा कर चकवा गांव निवासी फैजान मंसूरी उर्फ छोटे को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, मौके से एक दोनाली बंदूक, चार कारतूस और 779 ग्राम चरस बरामद की गई थी। वहीं बैरगनिया थाना क्षेत्र के पिपराही सुल्तान निवासी राजा सहनी और मधुछपरा वार्ड नंबर 10 निवासी संजय कुमार सहनी फरार होने में कामयाब रहे थे।

तकनीकी इनपुट से गिरफ्तारी

इसके बाद से दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में एसटीएफ की विशेष टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर संजय कुमार सहनी को हाजीपुर जंक्शन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, संजय के विरुद्ध बैरगनिया थाना क्षेत्र के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी कई मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी को एसटीएफ की विशेष टीम की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके अन्य मामलों और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।