घटना के बाद चप्पे-चप्पे पर सशस्त्र बल तैनात
शहर के चार स्थानों पर ¨हसक झड़प के बाद सदर अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 01:19 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 01:19 AM (IST)
सीतामढ़ी। शहर के चार स्थानों पर ¨हसक झड़प के बाद सदर अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है। सोशल मीडिया पर अफवाह नहीं फैले इसके लिए इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई है। प्रशासन ने शहर की तमाम दुकानें भी बंद करा दी। वहीं लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। जबकि प्रभावित इलाकों के अलावा सीतामढ़ी शहर व जिला मुख्यालय डुमरा में जगह-जगह पर बीएमपी, होमगार्ड, एसरैफ, सैप, महिला और पुलिस सशस्त्र बल तैनात कर दिए गए हैं। आइजी-डीआइजी के अलावा डीएम डॉ. रणजीत कुमार ¨सह , एसपी विकास वर्मन, डीएसपी सदर डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र, एसडीओ सदर सत्येंद्र प्रसाद समेत तमाम प्रशासनिक तंत्र प्रभावित इलाकों में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें