विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी के सोनबरसा में खेलते-खेलते पोखर तक पहुंची पूनम, डूबने से मौत

Published: Wed, 03 Jun 2026 07:45 PM (IST)

सीतामढ़ी के सोनबरसा में खेलते समय 5 वर्षीय पूनम कुमारी की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना के ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. 5 वर्षीय पूनम कुमारी की पोखर में डूबने से मौत।

  2. सोनबरसा के बगहा पंचायत में हुई दुखद घटना।

  3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

संवाद सहयोगी, सोनबरसा (सीतामढ़ी) । कन्हौली थाना क्षेत्र के बगहा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 15 में बुधवार की दोपहर एक बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान अरुण पासवान की पुत्री पूनम कुमारी (5) के रूप में की गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पूनम घर के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह खेलते-खेलते गांव के पोखर के पास चली गई।

आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर तक बच्ची नजर नहीं आने पर स्वजन उसकी खोजबीन करने लगे।

इसी बीच ग्रामीणों की नजर पोखर में पड़ी, लोगों ने पोखर में उतरकर बच्ची को बाहर निकाला। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दादा लक्ष्मण पासवान सहित अन्य स्वजन सदमे में हैं।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी प्रदीप कुमार निषाद, कन्हौली थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, मुखिया पति जयनारायण राय तथा पंचायत सचिव रंजन कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्वजन से घटना की जानकारी ली तथा आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लापता कपड़ा व्यवसायी का सुराग नहीं

संवाद सहयोगी, परिहार। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी लापता कपड़ा व्यवसायी राज किशोर चौधरी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिससे स्वजन में भय का माहौल है। तरह-तरह की आशंकाओं के चलते परिवार के लोग परेशान हो रहे हैं।

मालूम हो कि बेला थाना क्षेत्र के खैरबा गांव निवासी इंदल चौधरी के 53 वर्षीय पुत्र राज किशोर चौधरी की नोचा चौक पर कपड़े की दुकान है। प्रतिदिन की भांति सोमवार की रात करीब आठ बजे वे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।

लेकिन देर तक घर नहीं पहुंचने पर स्वजन ने मोबाइल पर काल किया तो उनका मोबाइल स्विच आफ मिला। इसके बाद स्वजन उनकी खोजबीन करने लगे। इसी क्रम में नोचा एवं खैरबा गांव के बीच बगीचा के पास लावारिस अवस्था में सड़क किनारे उनकी बाइक एवं चप्पल मिली।

परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। लेकिन इस मामले में पुलिस के हाथ भी अब तक खाली है। स्वजन ने उनके अपहरण या हत्या की आशंका जताई है। जिसको लेकर चिंता बढ़ गई है।