Move to Jagran APP

¨हसक झड़प मामले में 26 को जेल, 200 से अधिक उपद्रवी तत्व चिन्हित

¨हसक झड़प के बाद रविवार को पुलिस-प्रशासन और सामाजिक व राजनीतिक दलों की पहल के बाद शहर व आसपास की आम ¨जदगानी पटरी पर लौट आई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 01:16 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 01:16 AM (IST)
¨हसक झड़प मामले में 26 को जेल, 200 से अधिक उपद्रवी तत्व चिन्हित
¨हसक झड़प मामले में 26 को जेल, 200 से अधिक उपद्रवी तत्व चिन्हित

सीतामढ़ी। ¨हसक झड़प के बाद रविवार को पुलिस-प्रशासन और सामाजिक व राजनीतिक दलों की पहल के बाद शहर व आसपास की आम ¨जदगानी पटरी पर लौट आई। शहर व इसके आस पास के इलाकों की दुकान और बाजार खुल गए। वहीं वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया। हालांकि, एहतियात के तौर पर शहर से सटे गौशाला, मधुबन, जानकी स्थान, मुरलियाचक व नोनिया टोल समेत प्रभावित इलाकों में रैफ, एसरैफ, बीएमपी, एसटीएफ, होमगार्ड, सैप और जिला बल के जवान तैनात कर है। आइजी सुनील कुमार व डीआइजी अनिल ¨सह सीतामढ़ी में कैम्प कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। डीएम डॉ. रणजीत कुमार ¨सह और एसपी विकास बर्मन के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम पूरे दिन प्रभावित इलाकों में भ्रमण कर विधि व्यवस्था की बहाली में लगी रही। जबकि मोबाइल इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध बरकरार रहा। इसी बीच पुलिस ने ¨हसक झड़प मामले में 26 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं नगर थाने में तीन व रीगा थाने में एक समेत चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें जेल भेजे गए 26 लोग समेत 179 लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा एक हजार अज्ञात को भी आरोपित किया गया है। पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरे से वीडियो फुटेज के आधार पर असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने व गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी कर रही है। इसी बीच डीएम डॉ. ¨सह और एसपी बर्मन ने संयुक्त रूप से बताया है कि इलाके में शांति और सदभाव की बहाली हो गई है। गिरफ्तार असामाजिक तत्वों को जेल भेज दिया गया है। इन घटनाओं में शामिल तमाम असामाजिक तत्व चिन्हित कर लिए गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। डीएम-एसपी ने एक सुर में कहा है कि उपद्रवी तत्व किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल रैफ की 3, बीएमपी की 2 और एसएसबी की 3 कंपनी प्रभावित इलाके में तैनात की गई है। डीएम-एसपी ने एक बार फिर लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है। असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर फिरा पानी

loksabha election banner

सीतामढ़ी : सामाजिक सदभाव पर प्रहार कर समाज को आक्रोश की आग में झोंकने के असामाजिक तत्वों के प्रयासों पर प्रशासन की टीम ने पानी फेर दिया है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता तथा राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से असामाजिक तत्वों को दबोच समाज में शांति और सदभाव की बहाली कर दी है। यही वजह है कि रविवार को दोपहर बाद शहर में आम ¨जदगी पटरी पर लौटती दिखी। बाजार और दुकान खुल गए। वाहनों ने भी रफ्तार पकड़ी। हालांकि, घटना के बाद अफवाह व चर्चाएं होती रही। अहले सुबह से ही आइजी-डीआइजी के अलावा डीएम एसपी, एएसपी, डीएसपी सदर डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र, एसडीपीओ सदर सत्येंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुमर व नगर थानाध्यक्ष शशि भूषण ¨सह समेत कई थानों की पुलिस टीम इलाके में भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लेती रही। इस दौरान अधिकारियों ने आम जनता को विश्वास दिलाया। कहा, दोषी पर हर हाल में कार्रवाई होगी।

--------------

आयुक्त भी पहुंचे सीतामढ़ी

सीतामढ़ी : प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल रविवार को सीतामढ़ी पहुंचे। इस दौरान आयुक्त ने आइजी-डीआइजी, डीएम और एसपी समेत अधिकारियों की टीम के साथ गौशाला, मधुबन, रीगा रोड, चकमहिला, जानकी स्थान, बड़ी बाजार व सीतामढ़ी शहर का दौरा कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं परिसदन में बैठक कर अधिकारियों को कई निर्देश जारी किए। आयुक्त ने प्रभावित इलाके पर पूरी नजर रखने का आदेश दिया। देर शाम तक आयुक्त, आइजी और डीआइजी सीतामढ़ी में कैंप कर रहे थे। सर्वदलीय नेताओं ने खुलवाई दुकानें

सीतामढ़ी : रविवार को सर्वदलीय नेताओं ने शहर में घुम-घुम कर सामाजिक सदभाव की अपील की। इस दौरान सांसद राम कुमार शर्मा, पूर्व सांसद सीताराम यादव, नवल किशोर राय, विधायक सुनील कुमार कुशवाहा, पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय, जदयू जिलाध्यक्ष राणा रणधीर ¨सह चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला व शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष असद आदि ने व्यवसायियों से बात कर उनकी बंद पड़ी दुकानें खुलवाई। नगर थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

सीतामढ़ी : ¨हसक झड़प मामले में नगर थाने में रविवार को तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें 154 लोगों को नामजद किया गया है। तकरीबन 600 अज्ञात भी आरोपित किए गए हैं। मधुबन ¨हसक झड़प मामले में डुमरा बीडीओ मुकेश कुमार के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार मधुबन निवासी मनीष कुमार, उदय पासवान और मनीष कुमार के अलावा 47 को नामजद किया गया है। इसके अलावा 300 अज्ञात पर मारपीट, लूटपाट, पुलिस पर हमला, आगजनी, सरकारी काम काज में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। बीडीओ के बयान पर ही मुरलिया चक ¨हसक झड़प मामले की भी प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 49 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं सैकड़ों अज्ञात

को आरोपी बनाया गया है। यहां भी लूटपाट, पुलिस पर हमला, आगजनी, सरकारी काम काज में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में दुकान के अलावा उपद्रवियों द्वारा स्कॉर्पियो, बाइक और पिकअप वैन में आग लगा जलाने का भी उल्लेख है। जबकि गौशाला झड़प मामले में मनरेगा के पीओ रमेंद्र कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में भी 58 को आरोपित किया गया है। इसके अलावा सैकड़ों अज्ञात पर भी सामाजिक सदभाव बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में एक अज्ञात शव मिलने का उल्लेख किया गया है। नगर थाना पुलिस के अनुसार तीन मामलों में 179 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं 600 अज्ञात को भी आरोपित किया गया है। इनमें 26 को जेल भेज दिया गया। रीगा थाने में 25 के खिलाफ प्राथमिकी

रीगा (सीतामढ़ी) : रीगा थाने के रामनगरा राजा चौक के पास हुए ¨हसक झड़प मामले में रीगा सीओ रामू उरांव के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 25 लोगों को नामजद किया गया है। साथ ही 500 से अधिक अज्ञात को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पथराव करने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने, पुलिस और अधिकारियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि पथराव के कारण पुलिस को 10 राउंड हवाई फाय¨रग करनी पड़ी। पथराव में सीओ समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।

सर्वदलीय नेताओं ने लिया सामाजिक सदभाव का संकल्प

सीतामढ़ी : शहर स्थित गांधी मैदान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें सीतामढ़ी शहर समेत जिले में शांति और सदभाव बरकरार रखने का संकल्प लिया गया। बैठक में सर्व सम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसके तहत सभी राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों को अपने दल के कार्यकर्ताओं को अफवाहों से दूर रहने, आम जनता से अमन की पहल करने तथा जिला प्रशासन को सहयोग करने का निर्देश देने की अपील की गई। वक्ताओं ने जिला प्रशासन के प्रयासों व कार्यों की सराहना की। साथ ही जिले में शांति और सदभाव के लिए दीर्घकालीक योजना बनाने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक सहयोग से दीर्घकालीक योजना बना कर सभी राजनीतिक दल मिल कर सामूहिक रूप से काम करें। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो सके। बैठक के बाद सर्वदलीय नेताओं ने शहर में घुम-घुम कर व्यवसायियों से दुकानें खुलवाई। मौके पर सांसद राम कुमार शर्मा, पूर्व सांसद सीताराम यादव, नवल किशोर राय, विधायक सुनील कुमार कुशवाहा, पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय, जदयू जिलाध्यक्ष राणा रणधीर ¨सह चौहान, राजद जिलाध्यक्ष शफीक खान, लोजपा जिलाध्यक्ष मोहन झा, रालोसपा जिलाध्यक्ष राम लक्षण ¨सह कुशवाहा, भाजपा नेता प्रो. उमेश चंद्र झा, सीपीआई नेता जयप्रकाश यादव, विश्वनाथ बुंदेला, रामा शंकर प्रसाद, सत्येंद्र कुमार तिवारी, परवेज आलम अंसारी, शिवशंकर शर्मा, मनोज कुमार, डॉ. आनंद किशोर, नागेंद्र प्रसाद ¨सह, सीताराम झा, अफाक खान, सीमा गुप्ता, किरण गुप्ता, सुशील यादव, कैलाश साह, गणेश गुप्ता, शंकर बैठा, अरुण गोप, मुकेश पाल, श्याम पाल, अरुण गुप्ता व शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष असद समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। समाजिक सदभाव के लिए जताया प्रशासन के प्रति आभार

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिला सर्वोदय मंडल की बैठक अध्यक्ष डॉ. आनंद किशोर की अध्यक्षता में खादी भंडार परिसर में हुई। इसमें शांति और सदभाव पर चर्चा की गई। आम जनता से शांति और सदभाव बरकरार रखने, अफवाहों से बचने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का आग्रह किया गया। डॉ. आनंद किशोर ने कहा कि पूरा देश बापू की 150 वीं जयंती वर्ष मना रहा है। पूरे देश में शांति और सदभाव के तराने गूंज रहे हैं। इसी बीच मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने शहर को अशांत करने की कोशिश की। इनका आम जनता और प्रशासन ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। मौके पर आफताब अंजुम बिहारी, मो. ग्यासुद्दीन, राम वलम राय, सुरेश प्रसाद, दिनेश ठाकुर व जीवनाथ साफी आदि मौजूद थे।

उधर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सचिव सत्यनारायण राम, रामाकांत ¨सह, शिव शंकर यादव, ज्ञानव‌र्द्धन कंठ, मुजफ्फर आलम, अजय कुमार व आत्मानंद ¨सह आदि ने जिलेवासियों से सामाजिक सदभाव और शांति बनाए रखने की अपील की है। जबकि ऑल इंडिया मजलीस ए इत्तेहादुल मुसलिमीन के अध्यक्ष हामिद रजा खान और उपाध्यक्ष राणा राम कुशवाहा ने आइजी-डीआइजी के सीतामढ़ी पहुंच कर स्थिति नियंत्रित करने के लिए आभार जताया है। कहा है कि सीतामढ़ी में असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

यह है मामला

सीतामढ़ी : शहर के गौशाला, बड़ी बाजार, मुरलिया चक, मधुबन आदि इलाकों व रीगा थाना के रामनगरा गांव में विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच उत्पन्न विवाद के दौरान जम कर ¨हसक झड़प हुई थी। इस दौरान पुलिस पर हमला कर दिया गया था। जबकि दोनों गुट द्वारा लूटपाट और आगजनी की गई। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, हवाई फाय¨रग और आंसू गैस के गोले दाग स्थिति को नियंत्रित किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.