माल्या के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने पीएम व वित्त मंत्री का पुतला फूंका
शेखपुरा। करोड़ों के कर्जदार लिक्वर ¨कग विजय माल्या के देश से भागने के मामले में शुक्रवार को शेखपुरा में पीएम तथा वित्त मंत्री का पुतला जलाया गया।
शेखपुरा। करोड़ों के कर्जदार लिक्वर ¨कग विजय माल्या के देश से भागने के मामले में शुक्रवार को शेखपुरा में पीएम तथा वित्त मंत्री का पुतला जलाया गया। यह काम युवा कांग्रेस ने किया। इसको लेकर शेखपुरा के दल्लू चौक पर सरदार पटेल की मूर्ति के समक्ष युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा नेता एकट्ठा हुए। इस आंदोलन को लेकर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री तथा वित्त मंत्री का संयुक्त रूप से पुतला जलाया। इस आंदोलन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंदन पुष्प ने किया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने पीएम तथा वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुतला जलाने के पहले युवा कांग्रेस के नेता तथा कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद ¨हद आश्रम से पैदल रैली की शक्ल में दल्लू चौक पर जमा हुए। पुतला जलाने के पहले युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंदन पुष्प ने कहा कि देश के विभिन्न बैंकों का करोड़ों रुपया लेकर भागने के आरोपी विजय माल्या की एनडीए सरकार के साथ मिलीभगत है। चंदन पुष्प ने कहा कि लंदन में रह रहे विजय माल्या ने अपने बयान में वित्त मंत्री से मिलने की जो बात कही है है उससे यह साफ हो गया है कि माल्या को देश से भागने में एनडीए सरकार ने सहयोग करके देश के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। कांग्रेसियों ने इस आंदोलन के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है। शुक्रवार को इस आंदोलन में चंदन पुष्प के साथ राकेश कुमार ¨चटू, जितेंद्र धारी, शक्ति ¨सह, अर¨वद धारी, पप्पु ¨सह, रोहित ¨सह, शुभम ¨सह आदि भी शामिल हुए।