विश्व योग दिवस पर जिले में कार्यक्रमों की धूम
शेखपुरा। विश्व योग दिवस का आयोजन मंगलवार को पूरे जिले में धूमधाम तथा निष्ठा के साथ किया गया।
शेखपुरा। विश्व योग दिवस का आयोजन मंगलवार को पूरे जिले में धूमधाम तथा निष्ठा के साथ किया गया। इसकों लेकर पिछले कई दिनों से विभिन्न स्तरों पर तैयारी चल रही थी। इसी तैयारी की पूर्णाहुति मंगलवार को सामूहिक योग के साथ संपन्न हो गया।
विश्व योग दिवस को लेकर जिला से लेकर सुदूर गांव तक में कई स्थानों पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला का मुख्य समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय के ग्राउंड पर आयोजित हुआ। इस मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें घर की महिलाओं से लेकर नौकरी पेशा के लोग तथा स्कूल के छात्र- छात्राओं से लेकर आम युवा तथा शहर के व्यवसायिओं ने भी हिस्सा लिया। मुख्य समारोह का आयोजन पतंजली योग पीठ हरिद्वार तथा भारत स्वाभिमान मंच के तत्वाधान में किया गया। मुख्य समारोह का उद्घाटन दीप जलाकर रिटायर्ड जज हरिदेव प्रसाद तथा भाजपा नेत्री पूनम शर्मा ने किया। इस अवसर पर पतंजली योग पीठ से जुड़े लखन प्रसाद, भगवान प्रसाद गुप्ता, निरंजन पांडेय, मणिकांता देवी भी शामिल हुए।
मुख्य समारोह में योग प्रशिक्षक मुकुंद बिहारी ने लोगों को योग की विभिन्न मुद्राओं के बारे में जानकारी दी। इस मुख्य समारोह से अलग शेखपुरा के आरडी कालेज, अरघौती पोखर सिरारी, कटारी, मेहुंश, चेवाड़ा आदि में भी विश्व योग दिवस पर अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित किये गये।
कार्यक्रम के बीच में भी लोग इसमें शामिल होने के लिए आते रहे और व्यवस्थापक उनकी दरी और चटाई की व्यवस्था करने में पसीने बहाते रहे। जिला मुख्यालय में आयोजित इस मुख्य समारोह में शहर के विभिन्न स्कूल- कालेज के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कई संपन्न परिवार घर की बहुएं अपनी सास के साथ इस योग शिविर शामिल हुईं। योग दिवस के मुख्य समारोह में कई मुस्लिम युवतियों ने भी हिस्सा लिया। यह मुख्य कार्यक्रम दो घंटे तक चला। इसमें लोगों को योग की विभिन्न मुद्राओं की जानकारी देने के साथ लोगों को योग का महत्व भी बताया गया।
योग तन व मन को निरोग रखने का सरल साधन : पूनम
शेखपुरा में विश्व योग दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह की मुख्य अतिथि पूनम शर्मा ने लोगों से योग को अपनाने की अपील की है। पूनम ने इस बाबत योग की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग तन और मन दोनों को निरोग रखने का सबसे सरल साधन है। उन्होंने कहा कि योग भारत की पुरानी परंपरा है ण्यह तो देश तथा हम सब देश वासियों के लिए गौरव की बात है है कि आज इसे समूचा दुनिया अपनाने के लिए आगे आ रही है। उन्होंने कहा कि योग में वह शक्ति है जो अज तक मेडिकल साइंस ने विकसित नहीं की है ण्उन्होंने कहा कि योग की क्रिया करके छोटी- छोटी बीमारियों के साथ असाध्य रोगों पर भी काबू पाया जा सकता है। पूनम शर्मा ने योग को किसी धर्म या किसी राजनीतिक दल से जोड़कर नहीं देखने की सलाह लोगों को दी। उन्होंने कहा कि यह ऐसी क्रिया है जिसे आप कहीं भी नियमित रूप से करके अपने तन और मन दोनों को विकार मुक्त रख सकते हैं।