Move to Jagran APP

डीलर की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट आई महिलाएं खाली हाथ लौटीं

शेखपुरा। 15 किमी दूर बरबीघा के रजौरा से महिलाएं बड़ी उम्मीद लेकर शेखपुरा कलेक्ट्रेट पहुंची थी। मगर इन महिलाओं को खाली हाथ वापस अपने घर लौटना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 05:07 AM (IST)
डीलर की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट आई महिलाएं खाली हाथ लौटीं
डीलर की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट आई महिलाएं खाली हाथ लौटीं

शेखपुरा। 15 किमी दूर बरबीघा के रजौरा से महिलाएं बड़ी उम्मीद लेकर शेखपुरा कलेक्ट्रेट पहुंची थी। मगर इन महिलाओं को खाली हाथ वापस अपने घर लौटना पड़ा। इसके पहले घंटे भर से अधिक समय तक ये महिलाएं कलेक्ट्रेट से लेकर अनुमंडल तक की सीढि़यां नापती रहीं। रजौरा से ये महिलाएं गांव के पीडीएस डीलर के खिलाफ शिकायत लेकर शेखपुरा पहुंची थी। मगर इनसे न डीएम मिलीं और न ही एसडीएम से मुलाकात हो पाई।

loksabha election banner

डीलर के खिलाफ शिकायत लेकर महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। मगर यहां डीएम ने मिलने से इंकार करके सभी को अनुमंडल कार्यालय भेज दिया। अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम से भी महिलाओं की मुलाकात नहीं हो पाई। महिलाओं ने काफी देर तक इंतजार भी किया। महिलाओं को बताया गया एसडीएम फील्ड में निकले हुए हैं। बाद में थक कर महिलाएं वापस घर चली गई। इसमें शामिल महिलाओं कांति देवी, गायत्री देवी, शांति देवी, रीता देवी, रामकली देवी, सोनू देवी व रिकू देवी ने बताया गांव में इन लोगों का नया राशन कार्ड बना है। गांव का डीलर एक बार अनाज दिया है। उसके बाद अनाज नहीं दे रहा है। डीलर के इसी मनमाने रवैये की शिकायत करने आई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.