Move to Jagran APP

कुल्हाड़ी से हमले में जख्मी महिला की मौत

शेखपुरा। कुल्हाड़ी से हमले में गंभीर रूप से जख्मी महिला आशा देवी की मौत हो गई। आशा देवी शेखपुरा थाना के सूरदासपुर गांव की थी। आशा देवी पर तीन सितंबर को हमला किया गया था। इस हमले के आरोपी आशा के भैंसूर चंद्रसूरज मांझी की पुलिस को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 07:28 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 06:21 AM (IST)
कुल्हाड़ी से हमले में जख्मी महिला की मौत
कुल्हाड़ी से हमले में जख्मी महिला की मौत

शेखपुरा। कुल्हाड़ी से हमले में गंभीर रूप से जख्मी महिला आशा देवी की मौत हो गई। आशा देवी शेखपुरा थाना के सूरदासपुर गांव की थी। आशा देवी पर तीन सितंबर को हमला किया गया था। इस हमले के आरोपी आशा के भैंसूर चंद्रसूरज मांझी की पुलिस को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया जख्मी आशा देवी का इलाज स्वजन बिहारशरीफ में करा रहे थे। सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। बताया गया तीन सितंबर को आशा देवी के बेटे का तिलक आने वाला था। इसके पहले गोतिया में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में सगे भैंसूर चंद्रसूरज ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में आशा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए शेखपुरा से रेफर कर दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.