Move to Jagran APP

पुआल से खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी

शेखपुरा। घर में खाना बनाने के दौरान एक महिला बुरी तरह झुलस गई। झुलसी महिला की पहचान जिले के अरियरी थ

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 10:50 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 10:50 PM (IST)
पुआल से खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी
पुआल से खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी

शेखपुरा। घर में खाना बनाने के दौरान एक महिला बुरी तरह झुलस गई। झुलसी महिला की पहचान जिले के अरियरी थाना के चोरवर गांव की रौशन फातिमा (30) के रूप में की गई है। रौशन फातिमा मिराज शाह की पत्नी है। बुरी तरह से झुलस चुकी रौशन फातिमा को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में रौशन फातिमा के परिवार वालों ने बताया कि वह घर में चूल्हे पर पुआल जलाकर खाना बना रही थी। उसी समय पुआल की आग भड़क गई। इससे खाना बना रही रौशन फातिमा आग की चपेट में आ गई और वह बुरी तरह झुलस गई। इस हादसे में रौशन के बच्चे किसी तरह सुरक्षित बचकर निकल गए। इस हादसे में घर का कोई अन्य समान को नुकसान नहीं हुआ। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी रौशन को सदर अस्पताल लाया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.