विष्णु धाम के अध्यक्ष ने किया प्रतिमाओं का निरीक्षण
सामस विष्णु धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने मेहुस गांव का दौरा कर तालाब खुदाई में निकले भगवान विष्णु और शिव पार्वती की प्रतिमा का निरीक्षण किया।
शेखपुरा। सामस विष्णु धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने मेहुस गांव का दौरा कर तालाब खुदाई में निकले भगवान विष्णु और शिव पार्वती की प्रतिमा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके द्वारा पूजा अर्चना भी की गई। डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में पुरातात्विक विभाग को गंभीरता पूर्वक काम करना चाहिए और वैष्णो अनुयायियों के क्षेत्र होने के काफी सारे सबूत भी गांव में खुदाई के दौरान मिल रही है। इस पर सामाजिक पहल भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बरबीघा के सामस विष्णु धाम में विश्व की स्थानिक मुद्रा में सबसे ऊंची भगवान विष्णु की प्रतिमा है और यहां उत्तर भारत के तिरुपति के रूप में इस क्षेत्र को विकसित करने का काम किया जा रहा है। इसी तरह से मेहुस गांव में तालाब खुदाई के दौरान भगवान विष्णु और शिव पार्वती की प्रतिमा मिलने से इस गांव में भी गंभीरता से लोगों को जांच करनी चाहिए। उन्होंने बिष्णु कॉरिडोर बनाने की योजना पर भी विचार-विमर्श करने की बात कही।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप