दुर्गा पूजा को लेकर तीन नियंत्रण ़कक्ष स्थापित
नगर परिषद के साथ सदर प्रखण्ड के संयुक्त निर्देश के आलोक में दुर्गापूजा को लेकर शहरी क्षेत्र में तीन नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। जो लगातार प्रतिमा विसर्जन तक चैबिसों घंटे काम करता रहेगा।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा: नगर परिषद के साथ सदर प्रखण्ड के संयुक्त निर्देश के आलोक में दुर्गापूजा को लेकर शहरी क्षेत्र में तीन नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। जो लगातार प्रतिमा विसर्जन तक चैबिसों घंटे काम करता रहेगा। इस संदर्भ में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जिसमें प्रति पाली के लिए तीन तीन कर्मियों को लगाया गया है। दुर्गा पूजा में मेले में आने वाले आम नागरिकों की सहायता के लिए स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष के सहारे पूछ ताछ, सूचनाएं एकत्रित करने, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं बहाल रखी जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष शहर के दाल कूआं, बिचली गली, नरसिंह भगवान प्रतिमा तथा तीसरा खिरी पोखर के निकट स्थापित किया गया है। इसके अलावे मेले में आने वाले लोगों के लिए बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर परषिद कार्यालय के समीप वाटर एटीएम लगाने के साथ साथ शहर के आठ स्थलों पर चैबिसों घंटे पानी टंकी लागाए जाने हैं। जिसमे पटेल चैक, बिजली गली, कटरा चैक, चांदनी चैक, गिरहिण्डा, स्टेशन चैक, बुधौली बाजार तथा खिरी पोखर का चयन किया गया है।