विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime News : घर में घुसकर लाखों की चोरी, सो रही महिला ने जागते ही मचाया शोर तो मार दी गोली

By Arun SathiEdited By: Yogesh Sahu
Published: Sat, 23 Sep 2023 10:39 PM (IST)

बिहार के शेखपुरा में चोरी की वारदातों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार रात एक घर ...और पढ़ें

Bihar Crime: घर में घुसकर लाखों की चोरी, सो रही महिला ने जागते ही मचाया शोर तो मार दी गोली
Bihar Crime: घर में घुसकर लाखों की चोरी, सो रही महिला ने जागते ही मचाया शोर तो मार दी गोली

HighLights

  1. इलाके में बीचे चार महीने में हो चुकी हैं आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें
  2. साइकिल की दुकान चलाता है पीड़ित, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया

Bihar Crime News : जागरण संवाददाता, शेखपुरा। बिहार में अपराधियों की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। शेखपुरा जिले में चार महीने से शहर के विभिन्न हिस्सों में हो रही चोरी की श्रृंखलाबद्ध घटना की कड़ी में शुक्रवार की रात चोरों ने एक दुस्साहस का परिचय दिया।

चोरों ने एक घर में चोरी करने के साथ उसमें सो रही महिला को गोली मार दी। शहर के स्टेशन चौक के पास स्थित काशीपुरम कॉलोनी में हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला रिंकू देवी को पटना रेफर कर दिया गया है।

महिला मनोज महतो की पत्नी हैं। उनका परिवार जमुई जिला के अलीगंज थाना का साको गांव से आकर शेखपुरा में बसे हैं। मनोज शेखपुरा में साइकिल की दुकान चलाते हैं।

शेखपुरा थाना के एसएचओ विनोद राम ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात लगभग डेढ़ बजे चोर मनोज महतो के घर में घुसकर चोरी कर रहे थे।

इसी दौरान मनोज की पत्नी रिंकू (25) को नींद टूटी गई और वह शोर मचाने लगी, तभी चोर ने उन्हें गोली मार दी। गोली मारने के बाद चोर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसी कैमरे के फुटेज की मदद ली जा रही है।

गृह स्वामी मनोज महतो ने बताया कि चोरों ने एक लाख के गहने सहित ढाई लाख की संपत्ति चुरा ली। कॉलोनी के कई लोगों ने बताया कि इस आवासीय क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक चोरी की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस का काम सिर्फ प्राथमिकी दर्ज करना रह गया है।

यह भी पढ़ें : Patna : पुलिस ने घायल युवक को हाथ ठेले पर भेजा अस्‍पताल, डॉक्‍टरों ने किया मृत घोषित; अब SP ने कही जांच की बात

चोरी की घटनाओं का उद्भेदन नहीं

पिछले चार महीने के भीतर शहर में बड़ी चोरी की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं, मगर पुलिस किसी घटना का उद्भेदन नहीं कर पाई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव कुमार सिन्हा तथा एलआईसी एजेंट के साथ ठेकेदार के घर चोरी की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं।

पिछले कुछ महीने में अकेले काशीपुरम कॉलोनी में आधा दर्जन घरों में चोरी की घटना हो चुकी है। मगर किसी का उद्भेदन नहीं हो पाया है।

चोरी की घटना के शिकार भाजपा नेता राजीव सिन्हा कहते हैं कि शेखपुरा पुलिस सिर्फ टारगेट मामलों पर काम करती है। लगता है कि चोरी की इन बड़ी घटनाओं पर पुलिस का ध्यान ही नहीं है।

यह भी पढ़ें : Bihar Train News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दुर्गापूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन

सिन्हा ने बताया कि इस मामले में एसपी से भी मिलकर बात की, मगर पुलिस का ध्यान सिर्फ साइबर अपराध और शराब तस्करी तक सीमित है।