सरकार के काम और कार्यकर्ता की केमेस्ट्री से चुनाव में मिलती है सफलता
शेखपुरा : चुनाव सिर्फ सरकार के अच्छे काम से नहीं जीते जा सकते हैं।
शेखपुरा : चुनाव सिर्फ सरकार के अच्छे काम से नहीं जीते जा सकते हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं के जोश और उनके समर्पण की केमेस्ट्री भी जरुरी है। यह बात गुरुवार को शेखपुरा में जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक तथा जदयू नेता रंधीर कुमार सोनी ने कही। सिनेमा रोड में स्थित एक निजी सभागार में यह कार्यकर्ता सम्मेलन शेखपुरा विधान सभा का आयोजित किया गया था। इसमें शेखपुरा विधान सभा के शेखपुरा सदर के अलावा अरियरी,चेवाड़ा तथा घाटकोसुम्भा प्रखंड के जदयू के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष से लेकर पंचायत एवं बूथ कमेटियों के सदस्य भी शामिल हुए। इस सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ अर्जुन प्रसाद ने की। सम्मेलन में पार्टी के शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ¨सह, शेखपुरा जिला जदयू प्रभारी ललन कुशवाहा भी शामिल हुए। एक दिन के सम्मेलन में चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया तथा चुनाव में पक्की जीत की रणनीति तय की गई। कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्षी दलों के दुष्प्रचार का सटीक और ²ढ़ता से जबाब देने एवं आम जनता के साथ संबंध को और भी मजबूत करने का पाठ पढ़ाया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेताओं शिवली यादव, प्रो ब्रहमदेव महतो, डॉ मेहश कुमार, भगवान कुशवाहा, रेणु ¨सह, मनोज ¨सह, मनोज कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक रंधीर कुमार सोनी ने कहा कि दो दिन पहले आये चुनाव परिणाम में मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार के पीछे सरकार का फेल्युअर होना कोई वजह नहीं थी। उन्होंने कहा कि उन राज्यों की सरकारों में काई अच्छे कार्य किये थे फिर भी पराजय का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए सिर्फ सरकार के काम ही नहीं बल्कि कार्यकर्ता का मनोबल, समर्पण तथा उनका हौसला भी बहुत बड़ा फैक्टर होता है। विधायक ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही बूथ स्तर पर जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेरी जहां भी जरुरत हो मैं अपनी सेवा देने में लिए दिन-रात चौबीस घंटे तैयार बैठा हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बिना किसी भाया मीडिया सीधे बात करने की भी अपील की। उन्होंने 14 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी कार्यकर्ताओं से की।