नए पुलिस कप्तान का टास्क, जनता से हो दोस्ताना व्यवहार
शेखपुरा। शेखपुरा जिले के नए पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा द्वारा शुक्रवार को अपराध की समीक्षा की गई। इसमें जिले के सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए।
शेखपुरा। शेखपुरा जिले के नए पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा द्वारा शुक्रवार को अपराध की समीक्षा की गई। इसमें जिले के सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए। इस समीक्षा बैठक में पुलिस कप्तान के द्वारा सभी को नए टास्क दिए गए। मुख्य रूप से समय पर प्राथमिकी दर्ज करने और पीपुल फ्रेंडली पुलिसिग करने का टास्क दिए गए।
बैठक की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैठक में सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया गया है कि जब भी कोई व्यक्ति थाना में पीड़ित होकर पहुंचे और वह आवेदन दे तो उसकी प्राथमिकी दर्ज करने में कोताही नहीं हो। कोताही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ शेखपुरा जिले में पीपुल फ्रेंडली पुलिसिग करने के सख्त हिदायत दिए गए हैं। सभी थानाध्यक्षों को सभी पुलिसकर्मियों तक यह मैसेज देने के लिए भी कहा गया है कि जिले में अब पीपुल फ्रेंडली पुलिसिग होगी।
लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। साथ ही साथ सभी थानाध्यक्षों को लोक शिकायत सुनने के लिए जनता दरबार लगाने का भी निर्देश दिया गया है। फरियाद लेकर आए लोगों के समस्याओं का निपटारा भी जनता दरबार में करने के लिए कहा गया है। इसी अपराध समीक्षा बैठक में गश्ती समय पर निकालने के भी हिदायत दिए गए हैं। रात्रि गश्ती में कोताही नहीं करने के लिए कहा गया है। इस समीक्षा बैठक में माइनिग और शराबबंदी को लेकर सबसे मुख्य फोकस दिया गया और अवैध उत्खनन, ओवरलोडिग तथा शराब के मामले में किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। साथ ही साथ समीक्षा बैठक में किसी भी मामले में अनुसंधान समय पर पूरा करने के टास्क भी दिए गए हैं। इस समीक्षा बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह, शेखपुरा थानाध्यक्ष विनोद राम, बरबीघा थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा आदि भी शामिल हुए।