सड़क हादसे में पंचायत सुपरवाइजर की मौत
शेखपुरा। शेखपुरा में शुक्रवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पंचायत सुपरवाइजर को कुचल दिया जिसस
शेखपुरा। शेखपुरा में शुक्रवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पंचायत सुपरवाइजर को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पंचायत सुपरवाइजर मनोज कुमार चौधरी लखीसराय जिला के हलसी ब्लॉक आफिस में पदस्थापित था। शुक्रवार की शाम वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से बिहारशरीफ लौट रहा था तभी शेखपुरा पुलिस लाइन के आगे तोठिया पहाड़ के पास यह हादसा हुई। इस हादसे में मनोज चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मनोज नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के ¨सगारहाट का रहने वाला था। वह घर में एकलौता संतान था। मनोज की मौत की खबर मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मोहल्ले में आसपास के रहने वाले लोगों में भी पूरी तरह से मायूसी छाई रही। शनिवार की सुबह उसका बाढ़ के उमाघाट में दाह-संस्कार किया गया।