Move to Jagran APP

खतरे को दरकिनार कर सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा

शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने वट-सावित्री पूजा की। इस दौरान सुहागिनों ने शारिरिक दुरी का ख्याल नहीं रखा। पूजा का सिलसिला शाम तक चलता रहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 10:40 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 06:10 AM (IST)
खतरे को दरकिनार कर सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा
खतरे को दरकिनार कर सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा

जागरण संवाददाता, शेखपुरा:

prime article banner

शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने वट-सावित्री पूजा की। यह वार्षिक पूजा पति की दीर्घायु होने की कामना के साथ की गई। सुहागिन महिलाएं जेष्ठ महीने की अमावस्या को यह पूजा करती है। इस साल लॉकडाउन की वजह से इस पूजा का विशेष महत्व हो गया है। लॉकडाउन में शारीरिक दूरी का पालन करने तथा मास्क लगाने की सरकारी शर्तों को दरकिनार करके महिलाओं ने इस पूजा में हिस्सा लिया।

सारी शर्तों को दरकिनार करके महिलाएं बरगद के वृक्षों के पास जुटी। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही नजारा दिखा। सोलह श्रृंगार करके महिलाएं सुबह चार बजे से ही बरगद के पेड़ के नीचे जमा होने लगी थी। पूजा-पाठ का क्रम दोपहर तक चलता रहा। सार्वजनिक स्थलों पर पूजा में महिलाओं ने कोरोना संक्रमण की आशंका को दरकिनार करके पति के दीर्घायु जीवन की कामना ईश्वर से की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.