छह अभियुक्तों ने कोर्ट में किया आत्म समर्पण
रोहतास। मंगल नट गोली कांड के छह आरोपितों ने शनिवार को डेहरी न्यायालय में आत्मसमर्पण ।
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Jul 2018 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jul 2018 06:38 PM (IST)
रोहतास। मंगल नट गोली कांड के छह आरोपितों ने शनिवार को डेहरी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में रमेश ¨सह, मुन्ना ¨सह, अनिल ¨सह, अरुण ¨सह, डब्लु ¨सह व संजय साह शामिल हैं। बताते चलें कि गत 19 अप्रैल को शादी के दिन घर से रिश्तेदारों से मिलाने की बात कह आरोपितों ने मंगल नट को गोलीमार कर जख्मी कर दिया था। जिसका इलाज काफी दिन तक वाराणसी में चला। जख्मी के बयान पर स्थानीय थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें नौ लोगों को आरोपित किया गया था। जिसमें एक अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो अभी भी फरार चल रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें