पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी
शेखपुरा। सोमवार को पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी कि पुण्यतिथि मनाई गई। इसको लेकर जिला कांग्रेस कार्याल
शेखपुरा। सोमवार को पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी कि पुण्यतिथि मनाई गई। इसको लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद ¨हद आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आजाद ¨हद आश्रम में स्थापित स्व. राजीव गांधी की मूर्ति पर लोगों ने फूल-माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जुटे लोगों ने देश को तकनीकी ट्रैक पर लाने में राजीव गांधी के योगदान की चर्चा की। कार्यक्रम में जुटे लोगों ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के साथ-साथ युवाओं को नई दिशा दी। लोगों ने देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू करने, मताधिकार के लिए उम्र सीमा 21 से घटाकर 18 साल करने तथा देश में संचार क्रांति लाने में राजीव गांधी ने बहुत बड़ा योगदान दिया। कार्यक्रम में गंगा कुमार यादव,आनंदी यादव,दिनेश कुमार,खालिद अंसारी,भोला सर्राफ,डॉ रमाकांत ¨सह,डॉ सत्यनारायण ¨सह,सुरेश ¨सह,देवेंद्र ठाकुर,सत्यजीत कुमार,ललन ¨सह,मुश्ताक आलम,शैलेंद्र ¨सह,नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अलग से कार्यक्रम करके कांग्रेसियों ने कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार के गठन पर मिठाइयां बांटकर ़खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि कर्नाटक की इस राजनीतिक घटना ने कांग्रेस के अच्छे दिन तथा भाजपा के बुरे दिन की शुरुआत कर दी है।