विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिससे शादी के ल‍िए पुल‍िस से मांगी मदद, अब उसपर शेखपुरा में कराई दुष्‍कर्म की FIR, मेड‍िकल जांच में क्‍या न‍िकला?

Published: Fri, 26 Jun 2026 02:10 PM (IST)

शेखपुरा में फूल तोड़ने गई किशोरी से एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे कमरे में बंद ...और पढ़ें

शेखपुरा में क‍िशोरी से दुष्‍कर्म की एफआईआर। सांकेत‍िक तस्‍वीर

शेखपुरा में क‍िशोरी से दुष्‍कर्म की एफआईआर। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. किशोरी से कथित दुष्कर्म, आरोपी ने कमरे में बंद किया।

  2. डायल 112 टीम ने किशोरी को कमरे से मुक्त कराया।

  3. मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। दूसरे के दालान पर फूल लेने गई किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़‍िता को कमरे में बंद कर फरार हो गया। 

बाद में पुलिस की डायल 112 टीम ने पीड़ित किशोरी को कमरे से मुक्त कराया। इस मामले को लेकर किशोरी की चाची ने शेखपुरा महिला थाना में सुजीत तिवारी पर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

इस घटना को लेकर एक बात और कही जा रही है कि किशोरी इस घटना के एक दिन पूर्व उक्त युवक सुजीत से अपनी शादी कराने के लिए पुलिस से सहयोग मांगने के लिए बरबीघा थाना पर गई थी। 

किशोरी के माता-पिता बाहर रहते हैं और वह स्वयं गांव में चाची के साथ रहती है। यह मामला जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

दोपहर के समय फूल लेने गई थी क‍िशोरी

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया किशोरी जिस दालान से फूल लेने गई थी तथा जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ,वह दालान आरोपित युवक सुजीत तिवारी का है।

बताया गया बुधवार 24 जून को किशोरी दोपहर में पूजा के लिए फूल तोड़ने के लिए युवक सुजीत तिवारी के दालान पर गई थी।

दालान में उस समय सुजीत भी मौजूद था। दोपहर और अकेली देखकर सुजीत ने किशोरी को जबरन कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

डायल 112 की टीम ने पहुंचकर कराया मुक्‍त 

इसके बाद कमरे को बाहर से बंद करके स्वयं वहां से भाग गया। बाद में किशोरी के शोर मचाने पर पुलिस की डायल 112 टीम को सूचना दी गई।

सूचना पर पुलिस ने कमरे को खोलकर दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को बाहर निकाला। इस मामले को लेकर शुक्रवार को शेखपुरा महिला थाना में आवेदन दिया गया है। 

किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है तथा आरोपित युवक सुजीत तिवारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। 

डॉ राकेश कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक,शेखपुरा।