विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अगर आप भी दीवार पर थूकते हैं तो सावधान! शेखपुरा में दो लोगों पर गिरी गाज, भरना पड़ा 5-5 हजार रुपये जुर्माना

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:32 PM (IST)

शेखपुरा न्यायालय परिसर में पान थूकने पर दो लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई है। न्यायालय की दीवार गंदा करने ...और पढ़ें

स्वच्छता तोड़ी तो देना पड़ा 10 हजार

स्वच्छता तोड़ी तो देना पड़ा 10 हजार

HighLights

  1. शेखपुरा कोर्ट में पान थूकने पर दो लोगों पर कार्रवाई।

  2. प्रत्येक व्यक्ति से 5-5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

  3. न्यायालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

जागरण संवाददाता,शेखपुरा। शेखपुरा न्यायालय परिसर में स्वच्छता को लेकर सख्ती का मामला सामने आया है। मंगलवार को न्यायालय भवन की दीवार पर पान की पीक थूकने वाले दो लोगों से 5-5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई शेखपुरा न्यायिक मंडल की ओर से की गई।

सुरक्षाकर्मियों ने देख लिया, नाजिर ने की कार्रवाई

जुर्माना शेखोपुरसराय के रहने वाले पुलिस वाहन चालक दीपक कुमार और पूर्व पैक्स प्रत्याशी पवन कुमार से वसूला गया। दोनों न्यायिक कार्य के सिलसिले में न्यायालय पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने भवन की दीवार पर पान की पीक थूक दी, जिसे न्यायालय के सुरक्षाकर्मियों ने देख लिया।

स्वच्छता तोड़ी तो देना पड़ा 10 हजार

मामले की जानकारी मिलने के बाद न्यायालय नाजिर ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की। दोनों से 5-5 हजार रुपये, यानी कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। न्यायालय परिसर में सार्वजनिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए इस कार्रवाई को कड़ाई के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

न्यायालय परिसर को स्वच्छ रखने पर जोर

न्यायिक मंडल के प्रमुख प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी स्वयं न्यायालय परिसर की स्वच्छता को लेकर विशेष रुचि ले रहे हैं। उनके स्तर से न्यायालय कर्मियों और अधिवक्ताओं को परिसर साफ रखने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।

दीवारों को गंदा करने वालों पर बढ़ेगी सख्ती

न्यायालय कर्मचारी यूनियन के मीडिया प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और प्रतिष्ठानों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

ताजा कार्रवाई के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि न्यायालय परिसर में गंदगी फैलाने या दीवारों को खराब करने को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।