रामरायपुर की निकिता का चयन नेशनल बाक्सिग में
शेखपुरा की बाक्सिग खिलाड़ी निकिता का चयन नेशनल बाक्सिग चैम्पियनशिप के लिए किया गया है। निकिता सदर प्रखंड के रामरायपुर की रहने वाली है। इसके पहले अपने साहस के लिए भी निकिता चर्चित रही है।
शेखपुरा:
शेखपुरा की बाक्सिग खिलाड़ी निकिता का चयन नेशनल बाक्सिग चैम्पियनशिप के लिए किया गया है। निकिता सदर प्रखंड के रामरायपुर की रहने वाली है। इसके पहले अपने साहस के लिए भी निकिता चर्चित रही है। इसी साल ़फरवरी में निकिता ने छेड़खानी करने वाले तीन लंपटों को अकेले धूल चटा दी थी। उसके इस साहसिक कार्य को लेकर एसपी ने निकिता को सम्मानित भी किया था। निकिता ने अपनी बाक्सिग के प्रदर्शन एक बल पर नेशनल चैम्पियनशिप में अपनी जगह पक्की की। इस बाबत जिला बाक्सिग संघ के सचिव अशोक कुमार तथा कोच रजनीश कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को भागलपुर में संपन्न स्टेट बाक्सिग में स्वर्ण पदक जीतकर अपना स्थान पक्का किया है। निकिता ने अंडर-19 आयु वर्ग में 52 से 56 किलो वजन में यह सफलता हासिल की। एक दिन के इस आयोजन में शेखपुरा जिला से 12 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया था। इसमें निकिता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावे शेखपुरा के ही मुस्कान कुमारी तथा शिवम ने रजत पदक हासिल किया। इधर नेशनल बाकिसंग के लिए निकिता का चयन होने पर जिला के खेल प्रेमियों ने उसे बधाई दी है।