जिउतिया के कारण गांधी जयंती पर मार्निंग होंगे स्कूल
शेखपुरा : कल गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को जिले में स्कूलों का संचालन मार्निंग सत्र में किया जाएगा। इस आशय का लिखित आदेश डीईओ ने जारी किया है।
शेखपुरा : कल गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को जिले में स्कूलों का संचालन मार्निंग सत्र में किया जाएगा। इस आशय का लिखित आदेश डीईओ ने जारी किया है। इस बाबत शिक्षक संघ के जिला सचिव राकेश ने बताया कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ-साथ जिउतिया पर्व भी है। स्कूलों में हर साल जिउतिया पर्व की छुट्टी रहती है मगर इस बार जिउतिया पर्व के दिन ही गांधी जयंती पड़ने की वजह से जिउतिया की छुट्टी नहीं दी गई है। जिउतिया महिलाएं करती हैं और जिले में आधे से अधिक संख्या महिला शिक्षकों की है। इसी वजह से संघ ने डीईओ से मिलकर दो अक्टूबर को स्कूलों का संचालन मार्निंग करने का अनुरोध किया था। कहा गया कि नौ अक्टूबर को स्कूलों में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर शिक्षकों को एक दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश भी मिलेगा। बताया गया कि पहले से नौ अक्टूबर से दशहरा की छुट्टी होनी थी लेकिन उसी दिन परीक्षा होनी है।