Move to Jagran APP

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार

गुरुवार की स्?थानीय शाम नगर के वार्ड नंबर दो स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता को घर अकेला पाकर नशे में चूर युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया। महिला के शोरगुल मचाने पर परिजन जुट गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी। महिला के परिजनों द्वारा इसकी सूचना डुमरांव पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की सघन छान-बीन कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 11:33 PM (IST)
घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार
घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपित युवक को भेजा जेल

loksabha election banner

संवाददाता, डुमरांव (बक्सर) : गुरुवार की स्थानीय शाम नगर के वार्ड नंबर दो स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता को घर अकेला पाकर नशे में चूर युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया। महिला के शोरगुल मचाने पर परिजन जुट गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी। महिला के परिजनों द्वारा इसकी सूचना डुमरांव पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की सघन छान-बीन कर रही है।

प्राथमिकी के मुताबिक स्थानीय नगर के वार्ड संख्या दो स्थित कॉलोनी में देर शाम संतोष नामक एक युवक शराब की नशे की हालत में घर में घुस गया और विवाहिता से माचिस मांगने के बहाने छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। महिला की हो हल्ला सुनकर आस पड़ोस के खेत में काम कर रहे इसके परिजन और मोहल्ले के लोग जुट गए और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया। थानाध्यक्ष शिवनारायण राम ने बताया कि विवाहिता के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हालांकि, इस मामले में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद की बात भी सामने आ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.