हरियाली मिशन के तहत बच्चों के बीच बांटे गए एक हजार फलदार पौधे
शेखपुरा। बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में सोमवार को हरियाली मिशन, नूरसराय की ओर से पौधवितरण कार्यक्रम चलाया गया।
शेखपुरा। बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में सोमवार को हरियाली मिशन, नूरसराय की ओर से पौधवितरण कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच एक ह•ार अमरूद, कटहल और अनार के पौधे वितरित किए गए। ज्ञात हो कि हरियाली मिशन, नूरसराय एक स्वयंसेवी संस्था है जो लोगों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से पिछले दो वर्षों से नालंदा, पटना, नवादा और शेखपुरा जिले में सक्रिय रही है। यह संस्था स्कूली बच्चों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उनके बीच फल वाले पौधे वितरित करती है। आज डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल कैंपस में संस्था द्वारा वर्ग तीन से दशम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं के बीच एक ह•ार पौधों का निश्शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक रोहित प्रसाद ¨सह, प्राचार्य अर¨वद मानव, हरियाली मिशन संस्था के संयोजक महेंद्र कुमार विकल, अध्यक्ष राजीव रंजन भारती, कार्यकर्ता अभय कुमार, भारत विकास परिषद के सचिव नवीन कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति रही। संस्था के अध्यक्ष राजीव रंजन भारती ने बच्चों के बीच पौधरोपण की आवश्यकता को तथ्यों व आंकड़ों के माध्यम से विस्तार से समझाया गया। संस्था के संयोजक महेंद्र कुमार विकल ने भी बच्चों को वृक्षारोपण की प्रेरणा दी और उन्हेंऔरों को भी प्रेरित करने के लिए संकल्पित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सह-निदेशक सुधांशु शेखर ने किया। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों ने बाल श्रृंखला द्वारा पौधरोपण कर विद्यालय का आकर्षक शुभंकर भी बनाया। पौधे पाकर बच्चे काफी खुश दिखे।