विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क‍िशोरी के इलाज के नाम पर शैतान बना शेखपुरा का ग्रामीण डॉक्‍टर, 6 माह तक क‍िया दुष्‍कर्म; ग‍िरफ्तार

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:26 AM (IST)

शेखपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक झोला छाप डॉक्‍टर ने स्‍लाइन में बेहोशी की दवा म‍िलाकर क‍िशोरी ...और पढ़ें

शेखपुरा में क‍िशोरी से छह महीने तक दुष्‍कर्म। सांकेत‍िक तस्‍वीर

शेखपुरा में क‍िशोरी से छह महीने तक दुष्‍कर्म। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. आरोप‍ित च‍िक‍ित्‍सक ग‍िरफ्तार।

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। एक ग्रामीण चिकित्सक का घिनौना कृत सामने आया है। इसमें माहवारी (पीरियड) का इलाज कराने आई एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ छह महीने तक उसने दुष्‍कर्म क‍िया। 

उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर वह मनमानी करता रहा। शनिवार को किशोरी ने शेखपुरा महिला थाना में ग्रामीण चिकित्सक विनोद कुमार पर एफआईआर कराई। 

महिला थाना की एसएचओ रिशु कुमारी ने बताया किशोरी के लिखित अवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपित को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है।  

किशोरी की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। यह मामला जिला के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी और आरोपित ग्रामीण चिकित्सक दोनों एक ही गांव के हैं।

बेहोश कर क‍िया गंदा काम 

किशोरी ने बताया क‍ि उसे पीर‍ियड की समस्‍या थी। छह माह पूर्व वह विनोद कुमार के पास इलाज कराने गई थी। उसे जांच के बाद कहा क‍ि स्‍लाइन चढ़ाएगा। इसके बाद स्‍वजन को घर भेज द‍िया। 

आरोप है क‍ि स्लाइन में बेहोशी की दवा म‍िलाई थी। इससे वह बेहोश हो गई, इसके बाद उसने उसके साथ दुष्‍कर्म क‍िया।

होश आने पर जब स्वयं को असहज देखा तो चिकित्सक ने दुष्कर्म किए जाने का वीडियो और फोटो अपने मोबाइल में द‍िखाया। वह सन्‍न रह गई।

ग्रामीण च‍िकि‍त्‍सक ने वीड‍ियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप करा द‍िया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ घि‍नौनी हरकत करता रहा। 

ऐसे खुला पूरे मामले का राज 

गुरुवार को चिकित्सक दवा देने की बात कहकर किशोरी के घर पहुंच गया तथा किशोरी के कमरे में जाकर दवा देने के नाम पर किशोरी की नाक में जबरन बेसर पहनाने लगा।

किशोरी ने इसका विरोध क‍िया। उसकी आवाज सुनकर घर के लोग कमरे में पहुंचे तो हैरान रह गए। तब उस ग्रामीण च‍िकि‍त्‍सक ने मोबाइल में वीड‍ियो फोटो द‍िखाकर धमकी दी। इसके बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे और एफआई कराई।

ग्रामीण च‍िक‍ित्‍सक पर दुष्‍कर्म की प्राथम‍िकी।