Move to Jagran APP

जंगलराज को खत्म कर कानून का राज किया स्थापित :नीतीश

शेखपुरा। जंगलराज को खत्म कर कानून का राज स्थापित किया। सबका साथ सबका विकास हमारी प्राथमिकता है। महिलाओं के सशक्तिकरण युवाओं को रोजगार हर खेत को पानी हर गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 05:10 AM (IST)
जंगलराज को खत्म कर कानून का राज किया स्थापित :नीतीश
जंगलराज को खत्म कर कानून का राज किया स्थापित :नीतीश

शेखपुरा। जंगलराज को खत्म कर कानून का राज स्थापित किया। सबका साथ सबका विकास हमारी प्राथमिकता है। महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, हर खेत को पानी, हर गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है। इसी को लेकर पिछले कार्यकाल में सात निश्चय योजना के तहत काम किया। फिर से मौका दीजिएगा तो सात निश्चय दो में भी विकास की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसमें युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के लिए तैयार करना। खोले गए संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की व्यवस्था करना। नई तकनीक से युवाओं को सशक्त बनाना शामिल है। उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहीं। वे गुरुवार को शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय नीमी कॉलेज मैदान में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। इस समारोह की अध्यक्षता और मंच संचालन जदयू जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार ने किया।

loksabha election banner

मौके पर मुख्यमंत्री ने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को गिराया। मुख्य रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए कामों की उन्होंने जमकर तारीफ की। कोरोना काल में एक व्यक्ति पर 53 सौ खर्च करने की बात भी उठाई।

उन्होंने कहा कि जंगलराज पर तंज कसते हुए पति-पत्नी की सरकार द्वारा अपनी ही सेवा किए जाने की बातें भी कहीं। उन्होंने कहा कि पति जेल गए तो पत्नी को सत्ता दे दी, फिर भी महिलाओं के लिए कुछ नहीं हुआ। पुरुष और स्त्री दोनों काम करेंगे तभी समाज बदलेगा। महिलाओं को पंचायती राज, नगर निकाय सहित नौकरियों में भी आरक्षण देने को लेकर महिला सशक्तिकरण से जोड़कर उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जंगलराज को खत्म कर कानून का राज स्थापित किया गया है। प्रदेश का विकास दर साढ़े बारह प्रतिशत किया गया। सात निश्चय योजना में कंप्यूटर प्रशिक्षण, कुशल युवा कार्यक्रम के माध्यम से दस लाख युवाओं को रोजगार दिया। लड़कियों को स्कूल जाने के लिए पोशाक योजना, साइकिल योजना से बल मिला। दूसरे सात निश्चय योजना में भी नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से सशक्तिकरण किया जाएगा। अब इंटर पास करने पर 25 हजार और स्नातक करने पर 50 हजार रुपये लड़कियों को देने का भरोसा भी दिया।

---

गांव में सोलर लाइट

गांव में सोलर लाइट, कचरा प्रबंधन, कृषि रोडमैप पर भी उन्होंने विस्तृत बातचीत की। वृद्धजनों के लिए आश्रय स्थल खोलने, शहरों में बहुमंजिला इमारत बनाकर बेघरों को उपलब्ध कराने की बात भी कही। गांव-गांव को सड़क से जोड़ने की योजना पर भी बात रखी। साथ ही शहरों में बाईपास और फ्लाईओवर बनाने पर भी बल दिया। उन्होंने 8 पंचायत पर एक पशु अस्पताल बनाने और पशु के बीमार होने पर डॉक्टर के पहुंचने की बात भी रखी। हर खेत को पानी देने का वादा किया।

वहीं मंत्री व जदयू कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने भी कहा कि बरबीघा से ही उन्होंने राजनीति का ककहरा सीखा है। यहां उनके पिताजी चार बार विधायक रहे। दो बार उनको भी जीत का मौका मिला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक समरसता की सरकार है। सभी जातियों को मिलाकर चलने का काम किया जा रहा है। नीतीश कुमार एक विचारधारा का नाम है। सबको साथ लेकर चलते हैं अगड़ा, पिछड़ा, दलित सभी के लिए काम कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.