राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुटता का आह्वान
शेखपुरा। रविवार को जिला के घाटकोसुम्भा प्रखंड में राजद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्
शेखपुरा। रविवार को जिला के घाटकोसुम्भा प्रखंड में राजद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में टाल क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय समिति के सदस्य विजय सम्राट ने किया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय यादव,राजनीति ¨सह,अरुण भगत,बच्चू यादव,धनमंती देवी आदि प्रमुख नेताओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पार्टी के नेता विजय सम्राट ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई को कमजोर करने के लिए एक साजिश के तहत पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद को परेशान किया जा रहा है। विजय सम्राट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के तेज से बिहार ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी मोदी की चमक फीकी पड़ने लगी है। उन्होंने कहा की बिहार में आने वाला समय राजद का है और तेजस्वी राज्य के अगले सीएम होंगे। राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य विजय सम्राट ने कहा कि लोगों के मन से अब मोदी का जादू पूरी तरह उतर गया है। बिहार सहित समूचे देश के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बिहार सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में शासन और सत्ता का हाल भी काफी बुरा है। उन्होंने कहा कि क्रेडिट कार्ड योजना से छात्र-छात्राओं को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। किसान-मजदूर तथा युवा वर्ग भी नीतीश कुमार से नाउम्मीद हो चुके है।