आज लोक अदालत का उद्घाटन करेंगे डीजे
शेखपुरा। आज रविवार को शेखपुरा में लोक अदालत का आयोजन किया गया है। लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय लोक अ
शेखपुरा। आज रविवार को शेखपुरा में लोक अदालत का आयोजन किया गया है। लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत किया जा रहा है। इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तथा शेखपुरा सिविल कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारी विवेकानंद ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को साढ़े दस बजे जिला जज रमेश कुमार ¨सह लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन करेंगे। बताया गया कि लंबित मामलों के निबटारे के लिए लोक अदालत की चार पीठें गठित की गई है। अलग-अलग चार पीठों में मामले के निबटारे के लिए न्यायिक पदाधिकारी के अलावा अधिवक्ता को भी रखा गया है। विवेकानंद ने बताया कि लोक अदालत में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष काउंटर लगाया गया है। इसपर मजदूरों का निश्शुल्क रजिस्ट्रेशन होगा।