कुशवाहा महासभा और मौर्य सेना ने फूंका सीएम का पुतला
शेखपुरा। राज्यव्यापी आन्दोलन के तहत रविवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा और मौर्य सेना ने मिलकर शहर
शेखपुरा। राज्यव्यापी आन्दोलन के तहत रविवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा और मौर्य सेना ने मिलकर शहर के चांदनी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। इस अवसर पर कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुशवाहा और मौर्य सेना के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया कि बीते 10 नवम्बर को पटना में कुशवाहा महासभा के सदस्यों ने राजभवन मार्च किया था। इस दौरान पुलिस ने जमकर कार्यकताओं पर लाठियां बरसाई। इसी से आक्रोशित होकर सीएम नीतीश कुमार का पुतला जलाया गया है। द्वय नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर ही पुलिसिया कार्रवाई हुई है। पुतला जला रहे लोगों ने नीतीश सरकार को हिटलरशाह सीएम कहते हुए कहा कि लोकतंत्र की जमकर हत्या हो रही है। आन्दोलनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में लाठी व गोली की कहीं भी जगह नहीं है। मौके पर देवन मुखिया, गोपाल राम, धीरेन्द्र महतो, रामानन्द कुशवाहा, साकेत कुमार चंदन सहित कई लोग शामिल थे।