बिहार दिवस पर निकाली जाएगी प्रभातफेरी
आगामी 22 मार्च को मनाए जाने वाले बिहार दिवस के लिए टाईम टू टाईम कार्यक्रम तैयार किए जाने लगे हैं। इसी संदर्भ में उसी दिन अहले सुबह समाहरणालय परिसर से प्रभातफेरी भी निकाले जाने का कार्यक्रम तय कर लिया गया है।
शेखपुरा । आगामी 22 मार्च को मनाए जाने वाले बिहार दिवस के लिए टाईम टू टाईम कार्यक्रम तैयार किए जाने लगे हैं। इसी संदर्भ में उसी दिन अहले सुबह समाहरणालय परिसर से प्रभातफेरी भी निकाले जाने का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। इसमें शामिल होने वाले स्कूलों को भी चयनित कर लिया गया है। इस बावत सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी ने बताया कि बिहार दिवस पर निकाले जाने वाले प्रभातफेरी में खुले में शौच नहीं जाने पर आधारित थीम तैयार किया गया है। जो लोगों को खुले में शौच जाने से होने वाले खतरनाक परिणामों के बारे में सचेत करेंगे। प्रभातफेरी में शामिल होने वाले स्कूलों में संस्कार पब्लिक स्कूल, अभ्यास मध्य विद्यालय शेखपुरा, मध्य विद्यालय जमालपूर, मध्य विद्यालय तरछा, अमर ज्योति मध्य विद्यालय मकदुमपूर तथा संत कोलम्बस स्कूल के बच्चे रहेंगे। प्रभातफेरी का समय सुबह छह बजे निर्धारित किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि इसी प्रकार बिहार दिवस का मुख्य कार्यक्रम दिन के दस बजे से जिला प्ले ग्राउण्ड पर निर्धारित किया गया है। जिसमें भी स्कूलों के छात्रों को शामिल होने के लिए चयनित किया गया है। मुख्य समारोह में शामिल होने वाले स्कूलों में इस्लामियां उच्च विद्यालय शेखपुरा, अमर ज्योति पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, अभ्यास मध्य विद्यालय तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमालपुर के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को भी पत्राचार किया गया है। समारोह का उदघाटन जिलाधिकारी के द्वारा किया जाएगा।