तड़के आंधी से सहमे लोग
शेखपुरा। शुक्रवार को तड़के आई तेज आंधी से इलाके के हजारों लोग सहम गए। शुक्रवार को त
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 03:05 AM (IST)
शेखपुरा। शुक्रवार को तड़के आई तेज आंधी से इलाके के हजारों लोग सहम गए। शुक्रवार को तड़के लगभग चार बजे अचानक तेज आंधी आई। दो दिन पहले की बुधवार को भूकंप का हल्का झटका झेल चुके जिला के लोग इस अचानक आई आंधी से किसी अनहोनी की आशंका से घंटों सहमे रहे। इस आंधी से बाढ़ प्रभावित घाटकोसुम्भा के लोग और भी डर गए। आंधी के साथ बारिश के यह दौर लगभग बीस मिनट तक कायम रहा। आंधी ़खत्म होने के बाद भी घंटों लोग दहशत में रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें