Move to Jagran APP

दशहरा के बाद 2.19 करोड़ से श्यामा सरोवर पार्कका होगा कायाकल्प

जिले के सबसे सुंदर और आकर्षक पिकनिक स्पॉट शेखपुरा के श्यामा सरोवर पार्क का कायाकल्प किया जायेगा। इसक

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 05:36 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 05:36 PM (IST)
दशहरा के बाद 2.19 करोड़ से श्यामा सरोवर पार्कका होगा कायाकल्प
दशहरा के बाद 2.19 करोड़ से श्यामा सरोवर पार्कका होगा कायाकल्प

जिले के सबसे सुंदर और आकर्षक पिकनिक स्पॉट शेखपुरा के श्यामा सरोवर पार्क का कायाकल्प किया जायेगा। इसके लिए शेखपुरा नगर परिषद ने एक योजना तैयार की है। इसके लिए नगर विकास विभाग ने राशि भी उपलब्ध करा दिया है। एक तरफ पहाड़ की ऊंची चोटी और दूसरी तरफ एनएच 333 (ए) के बीच स्थित यह मनोरम स्थल अपनी खूबसूरती के लिए राज्य से बाहर भी विख्यात हो रहा है। यहां बताना जरुरी है कि शेखपुरा के इस श्यामा सरोवर पार्क के प्राकृतिक नजारे पर मुख्यमंत्री तथा हाईकोर्ट के कई जज भी मंत्रमुग्ध हो चुके हैं। नगर परिषद अध्यक्ष कुमकुम भारती और कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस काम पर दो करोड़ 19 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके लिए पेपर वर्क पूरा कर लिया गया है। दशहरा के बाद श्यामा सरोवर के पुनरुद्धार का काम शुरू कर दिया जायेगा। श्यामा सरोवर पार्क में स्थित सरोवर में जमा नाले के गंदे पानी को बाहर किया जायेगा और उसमें सा़फ-स्वच्छ पानी भरा जायेगा। इसके लिए सरोवर के बीच में उच्च शक्ति का नलकूप भी गाड़ा जायेगा। अभी इस सरोवर में चार वार्डों के सैकड़ों घरों का गंदा पानी गिरता है। अब नई व्यवस्था में नाले के माध्यम से घरों से आने वाले इस गंदे पानी को बाईपास में सड़क किनारे गिराया जाएगा। इस कार्य में पार्क के फुटपाथ, गार्डेन तथा चिल्ड्रेन पार्क को और सुंदर किया जाएगा। सरोवर की मिट्टी कटाई को रोकने के लिए बोल्डर पि¨चग का काम भी कराया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.