शेखपुरा के पूजा पंडालों में नालंदा के पर्यटक स्थलों पर है फोकस
शेखपुरा। जिले में दशहरा में इस बार पड़ोसी जिला नालंदा के विश्वस्तरीय पर्यटक स्थलों को फोकस किया गया ह
शेखपुरा। जिले में दशहरा में इस बार पड़ोसी जिला नालंदा के विश्वस्तरीय पर्यटक स्थलों को फोकस किया गया है। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में नालंदा के विभिन्न पर्यटक स्थलों को प्रतीक के रूप में उकेरा गया है। पूजा-पंडालों में कहीं राजगीर का विश्व शांति स्तूप तो कहीं नालंदा के खंडहर को प्रदर्शित किया गया है। शेखपुरा के गिरि¨हडा चौक स्थित दुर्गा पूजा समिति ने अपने मुख्य पंडाल को ही राजगीर के विश्व शांति स्तूप का स्वरूप दिया है। इसके लिए बंगाल के कारीगरों की टीम ने लगभग एक पखवाड़े तक मेहनत की है। इसी तरह हर साल देश के समसामयिक घटना व विषयों को थीम बनाने वाली शेखपुरा की गोला रोड स्थित भारत माता समिति ने अपने पंडाल को नालंदा के खंडहर का स्वरूप दिया है। इंदाय की दुर्गा पूजा समिति ने अपने पंडाल को पटना के विख्यात महावीर मंदिर का स्वरूप प्रदान किया है। चांदनी चौक स्थित पटेल पूजा समिति ने भी भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया है। इस बार के दशहरा में शहर की विभिन्न पूजा समितियों ने मुख्य प्रतिमा के साथ अलग-अलग विषयों पर कार्टून भी प्रदर्शित किए हैं।