Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.54 करोड़ के धान घोटाला में पैक्स सदस्य गिरफ्तार, अध्यक्ष सहित 11 पर मुकदमा

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 02:41 AM (IST)

    शेखपुरा के बरबीघा थाना पुलिस ने पिंजड़ी गांव में छापेमारी कर पैक्स सदस्य मन्नू सिंह को 1.54 करोड़ के धान घोटाले में गिरफ्तार किया। बीसीओ अभिजीत पटेल न ...और पढ़ें

    Hero Image

    धान घोटाला में पैक्स सदस्य गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। बरबीघा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को पिंजड़ी गांव में छापेमारी कर पैक्स के प्रबंध कार्यकारणी सदस्य मन्नू सिंह को 1.54 करोड़ रुपये की सरकारी राशि के घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया। 

    इस संदर्भ में थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि बरबीघा प्रखंड के बीसीओ अभिजीत पटेल की ओर से हाल में पिंजड़ी पैक्स के अध्यक्ष निर्मला देवी, पैक्स प्रबंधक टुनटुन कुमार और अन्य प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों के खिलाफ एक करोड़ 54 लाख रुपये मूल्य के 6,634 क्विंटल धान के गबन की प्राथमिकी कराई गई थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोदाम में निरीक्षण के दौरान गायब पाया गया धान

    नौ सितंबर को की गई प्राथमिकी में बीसीओ ने आरोप लगाया कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के दौरान किसानों से खरीदे गए धान को पिंजड़ी पैक्स के गोदाम में निरीक्षण के दौरान गायब पाया गया। 

    जांच में स्पष्ट हुआ कि पैक्स अध्यक्ष सहित सभी 11 अभियुक्तों की मिलीभगत से सरकारी राशि का गबन किया गया। थानेदार ने बताया कि इस मामले में अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। 

    उल्लेखनीय है कि पिंजड़ी पैक्स के अध्यक्ष निर्मला देवी के पति ब्रजेश कुमार पर भी पहले गबन के आरोप लगे थे। उन्हें शेखपुरा में पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन मोटी राशि जमा करने के बाद छोड़ दिया गया था।