बैंक लूट का एक आरोपित गिरफ्तार
नालंदा। बैंक लूट मामले में पुलिस ने दो महीने बाद बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लुटेरे को गिरफ्तार किय
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 03:00 AM (IST)
नालंदा। बैंक लूट मामले में पुलिस ने दो महीने बाद बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पुलिस सूत्र ने दी। गिरफ्तार लुटेरे से पुलिस पूछताछ करके इस लूट की घटना का उद्भेदन करने में लगी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरे की निशानदेही पर कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस मामले में पुलिस कोई आधिकारिक ऐलान आज सोमवार को कर सकती है। बताना जरूरी है कि बीते 12 अक्टूबर को लुटेरों ने दिन-दहाड़े शहर के इंडियन बैंक से 22 लाख रुपये लूट लिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें