राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश की एकता व अखंडता का लिया संकल्प
शेखपुरा। बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश की एकता व अखंडता के लिए सामूहिक संकल्प कार्यक्रम आयोजि
शेखपुरा। बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश की एकता व अखंडता के लिए सामूहिक संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों ने सामूहिक रूप से संकल्प लेकर देश की एकता-अखंडता का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम कलक्ट्रेट में आयोजित किया गया। इसमें डीएम और एसपी के अलावा जिले के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ठीक साढ़े ग्यारह बजे यह कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें डीएम ने खुद संकल्प पत्र पढ़ा। इसके बाद डीएम के पढ़े संकल्प पत्र को अन्य लोगों ने भी दोहराया। इसमें डीएम ने लोगों को देश की अखंडता एवं सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच इस संदेश को फैलाने की शपथ दिलाई। देश की आतंरिक सुरक्षा के लिए योगदान सुनिश्चित करने वाले सरदार पटेल की दूरदर्शिता को भी याद किया गया।