शहरी क्षेत्र के आधे छठ घाटों पर सूखे का बड़ा असर
शेखपुरा। राज्य में लोक आस्था के सबसे बड़े पर्व छठ की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दस दिन बाद ग्यारह नवंबर से छठ की शुरुआत होने वाली है।
शेखपुरा। राज्य में लोक आस्था के सबसे बड़े पर्व छठ की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दस दिन बाद ग्यारह नवंबर से छठ की शुरुआत होने वाली है। छठ को लेकर विभिन्न घरों में तैयारी भी शुरू कर दी गई है। लोग पूजा-पाठ में लगने वाले सामग्रियों की सूची बनाने एवं उसकी खरीदारी के साथ-साथ पूजा में आने वाले नाते-रिश्तेदारों को लेकर भी तैयारी में जुटे हैं। इस बीच शहर के विभिन्न छठ घाटों पर अर्ध्य के लिए पानी की कमी से व्रत करने वाले लोग तथा श्रद्धालु सशंकित हैं। लोगों में यह शंका शहर के लगभग आधे छठ घाटों पर पानी की कमी कि वजह से है। लोगों की ¨चता इस बात को लेकर है कि छठ घाटों पर पड़ी दरार की वजह से छठ में भगवन सूर्य को अर्ध्य कैसे दिया जाएगा। लोगों का कहना है कि जैसे-तैसे पानी की व्यवस्था करके अर्ध्य की वैकल्पिक व्यवस्था की भी गई तो वह जरुरत की अपेक्षा नाकाफी साबित होगा। हालांकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की इस ¨चता के प्रति संवेदनशील नगर परिषद, शेखपुरा ने अपनी तरफ से छठ की तैयारी शुरू कर दी है। नगर परिषद ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों कि सा़फ-सफाई करने के साथ अब जहां जरुरत है वहां पानी भरने की व्यवस्था भी कर रही है। इस बाबत बताया गया कि शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में कुछ 10 छठ घाट हैं जिसमें पांच में पानी का अभाव होने से दरार पड़ गई है। पांच जो अन्य छठ घाट हैं वहां भी जरूरत के अनुसार पानी नहीं है। पानी के अभाव में सबसे बुरा हाल शहर के रतोइया नदी स्थित घाट की है। छठ में सबसे अधिक भीड़ शहर के इसी छठ घाट पर होती है। इस घाट की स्थिति यह है कि पानी के अभाव में दरार फटी हुई है। बताया गया कि शेखपुरा नगर क्षेत्र में रतोइया नदी के अलावा अरघौती पोखर, हसनगंज तालाब, इंदाय, गिरिहींड़ा, एकसारी, एकसारी बीघा, जमुआरा, पथरैटा, चडीहारी में छठ व्रती अर्ध्य दान करते हैं। सूखे पड़े पांच घाटों पर पानी की व्यवस्था करेगा नप: छठ पूजा में व्रतियों को अर्ध्य देने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर परिषद ने अपना काम शुरू कर दिया है। इस बाबत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सभी दस छठ घाटों का काफी पहले ही जायजा लिया जा चुका है। सभी घाटों पर सा़फ-सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जो 10 छठ घाट हैं उसमें रतोइया, हसनगंज, इंदाय, एकसारी, एकसारी बीघा के छठ घाट में पानी नहीं है। इन घाटों की सफाई करके नगर परिषद इसमें पानी भरने का काम शुरू करेगा।