विधायक ने मरीजों के बीच बांटे फल
स्व राजो बाबू की 14 वीं पुण्य तिथि मनाने के उपरान्त उनके पौत्र सह बरबीघा के विधायक सुदर्शन द्वारा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटे गए। इ
शेखपुरा: स्व राजो बाबू की 14 वीं पुण्य तिथि मनाने के उपरान्त उनके पौत्र सह बरबीघा के विधायक सुदर्शन द्वारा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटे गए। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन ने कहा कि क्षेत्र के समुचित विकास करने के साथ साथ मानव सेवा भी बड़ा धर्म होता है। सदर अस्पताल में लगभग एक सौ से ज्यादा मरीजों को कई प्रकार के फल दिए गए। इस मौके पर विधायक सुदर्शन के अनुज सत्यजीत कुमार भी संयुक्त रूप से मरीजों के बीच फल बांटने में साथ निभाया। इस आयोजन में विधायक के साथ सुन्दर कालेज मेहुस के प्राचार्य डॉ रामप्रकाश सिंह, प्रो रामाकान्त सिंह, मेहुस पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार, देवेन्द्र ठाकुर, कंचन कुमार सहित कई लोग शामिल थे।