विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार: मंत्री अशोक चौधरी बोले- सभी जातियों को साथ लेकर चलने में नीतीश कुमार से बड़ा कोई चेहरा नहीं

By ritesh kumarEdited By: Yogesh Sahu
Published: Thu, 02 Feb 2023 09:48 PM (GMT+05:30)

शेखोपुरसराय के ओनामा स्थित बीएड कालेज में गुरुवार को आयोजित एक समारोह में बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ...और पढ़ें

बिहार: मंत्री अशोक चौधरी बोले- सभी जातियों को साथ लेकर चलने में नीतीश कुमार से बड़ा कोई चेहरा नहीं
बिहार: मंत्री अशोक चौधरी बोले- सभी जातियों को साथ लेकर चलने में नीतीश कुमार से बड़ा कोई चेहरा नहीं

संस, बरबीघा, शेखपुरा। शेखोपुरसराय के ओनामा स्थित बीएड कालेज में गुरुवार को आयोजित एक समारोह में बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने आईएएस केके पाठक के द्वारा अधिकारियों और बिहारियों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहारियों के लिए अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार इस पर संज्ञान लेगी। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि बिहार आर्यभट्ट, बुद्ध और अशोक की धरती है।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार से बड़ा कोई चेहरा नहीं है, जिसने सभी जाति और धर्म को साथ लेकर चलने का काम किया हो। नीतीश कुमार ने सभी जाति के लोगों को अपनी कार्यशैली और अपनी योजनाओं से सभी को इनकॉरपोरेट किया है। हां, यह बात भी सच है कि जो लोग हाशिए पर लंबे समय से पड़े थे, उनकी भी मदद की गई। वह अति पिछड़ा की बात हो, चाहे महादलित या महिलाओं की।

बिहार के भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता के द्वारा दस फीसदी लोगों के बारे में दिए गए वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है। उनके नेता तेजस्वी यादव ए टू जेड की बात करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी जातियों को लेकर चलते हैं।

उन्होंने  कहा कि कोई भी राजनीतिक दल तभी राजनीति में जीवंत रहेगा, जब सभी जाति और धर्म को लेकर चले। बजट के संबंध में बोलते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। बिहार भाजपा सांसद और मंत्रियों को सोचना चाहिए कि यह बजट उनके मुंह पर तमाचा है।