लीड==प्रेम त्रिकोण में हुई मनीष की हत्या,दोस्त अभिषेक नामजद
शेखपुरा। मंगलवार को शेखपुरा के देवले गांव के पास नदी से मिली मनीष की लाश की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 24 घंटे की जांच में जो तथ्य सामने आया है उसके मुताबिक मनीष की हत्या प्रेम त्रिकोण में हुई है। बताया गया मनीष तथा उसका दोस्त अभिषेक दोनों एक ही लड़की से प्रेम करता था।
शेखपुरा। मंगलवार को शेखपुरा के देवले गांव के पास नदी से मिली मनीष की लाश की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 24 घंटे की जांच में जो तथ्य सामने आया है उसके मुताबिक मनीष की हत्या प्रेम त्रिकोण में हुई है। बताया गया मनीष तथा उसका दोस्त अभिषेक दोनों एक ही लड़की से प्रेम करता था। यह लड़की शेखपुरा के जीयनबीघा गांव की बताई गई है। मृतक मनीष नवादा जिले के पकरीबरमा थाने के थालपोस गांव का रहने वाला था, जबकि उसका दोस्त अभिषेक कुमार शेखपुरा थाने के कोसुंभा ओपी के जीयनबीघा गांव का है। मनीष की हत्या में उसके दोस्त अभिषेक को ही नामजद आरोपित बनाया गया है। ओपी प्रभारी सदाशिव यादव ने बताया मनीष की मां सुधा देवी ने जीयनबीघा के अभिषेक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस हत्या की तह तक जाने के लिए पुलिस अब उसकी प्रेमिका की पहचान करने में जुटी है, जिसके साथ मनीष तथा अभिषेक दोनों से संबंध थे। पुलिस ने बताया थालपोस के मनीष व जीयनबीघा के अभिषेक की दोस्ती डेढ़ से दो साल पुरानी थी। मनीष बराबर जीयनबीघा में अपने दोस्त अभिषेक के घर आता था।
हत्या से पहले अभिषेक ने ही सोमवार को फोन करके मनीष को अपने घर बुलाया था। बाद में मंगलवार की सुबह मनीष की लाश जीयनबीघा से तीन किमी दूर नदी में मिली। पुलिस ने बताया पानी में रहने की वजह से मनीष की लाश आंशिक रूप से विकृत हो गई थी। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस ने बताया मनीष की हत्या कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा।