लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत
शेखपुरा। सोमवार को लोजपा के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक करके संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। बैठक क
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 May 2018 05:52 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 05:52 PM (IST)
शेखपुरा। सोमवार को लोजपा के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक करके संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निरंजन राम चंद्रवंशी ने की। बैठक में प्रकोष्ठ के विस्तार के लिए चार ब्लाकों में प्रखंड अध्यक्ष का भी मनोनयन किया गया। इस बाबत चंद्रवंशी ने बताया कि राम अनुग्रह ठाकुर को शेखपुरा, राजीव चंद्रवंशी को चेवाड़ा, सुनील कुमार को अरियरी तथा अर¨वद कुमार को घाटकोसुम्भा ब्लाक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष चंदन यादव, सांसद प्रतिनिधि शेखर पासवान, मनोज पासवान, उमाशंकर ¨सह, निर्मल पासवान, बबलू यादव आदि प्रमुख लोग भी शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें